फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से बीच सड़क पर वर्कआउट करने निकला ये एक्टर, देखते ही देखते वीडियो हुआ वायरल

Tue, 23 Jul 2019 08:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
angad bedi - फोटो : social media
सेलिब्रिटीज अपने फिटनेस गोल को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। जाहिर है इंडस्ट्री में काम के साथ खुद को सेहतमंद रखना भी इनका लक्ष्य होता है। यही नहीं इनमें से कई एक्टर्स के जिम लुक आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब एक सेलेब का वर्कआउट करते हुए वीडियो सामने आया है लेकिन खास बात ये है कि ये तस्वीरें जिम की नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
angad bedi - फोटो : social media
एक्टर अंगद बेदी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बीच सड़क पर वर्कआउट कर रहे हैं। उनकी मदद के लिए एक शख्स साथ में है। अंगद बेदी जो एक्सरसाइज कर रहे हैं उसे रेजिस्टेंस बैंड ड्रिल (Resistance Band Drill) कहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
angad bedi - फोटो : social media
इस वर्कआउट के तहत अंगद बेदी दौड़ने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके कमर पर एक रस्सी बंधी हुई है जिसे शख्स उल्टी दिशा में खींच रहा है। अब अंगद बेदी को पूरा जोर लगाकर दौड़ना है। अंगद बेदी ने इस दौरान ब्लू कलर की फुल स्लीव टीशर्ट और ब्लैक ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वीडियो को फोटो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने शेयर करते हुए लिखा कि 'अंगद बेदी अपनी अगली फिल्म कारगिल गर्ल के लिए इस तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं।'

4 of 5
angad bedi - फोटो : social media
वीडियो में अंगद बेदी काफी फिट लग रहे हैं। इन दिनों वो पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल कर रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। गुंजन सक्सेना कारगिल युद्ध के दौरान बतौर पायलट तैनात थीं। पिछले दिनों इसकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angad bedi - फोटो : social media
इसके अलावा अंगद बेदी अमेजन प्राइम वीडियो के सीरीज इनसाइड एज सीजन 2 में भी नजर आएंगे। अमेजन प्राइम ने इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है जिसमें अंगद बेदी दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें