फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगद बेदी का सर्जरी करवाने से पहले का वीडियो वायरल, पत्नी नेहा धूपिया को नहीं पता थी ये बात

Thu, 13 Feb 2020 03:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Angad Bedi and Neha Dhupia - फोटो : Instagram
'टाइगर जिंदा है' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। अंगद एक वेबसीरीज 'मुम्भाई' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे जिस वजह से उनके घुटने में चोट आ गई थी। इसी घुटने के ऑपरेशन कराने से पहले का अंगद बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को इस बात की खबर ही नहीं है कि उनके पति अंगद का किस घुटने का ऑपरेशन हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Dhupia - फोटो : Instagram
इस वीडियो को अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अंगद ने लिखा- 'ये मैं हूं। घुटने की सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। बहुत बातें करना मेरे खून में है। इस वीडियो को मेरी पत्नी ने रिकॉर्ड किया है। ये जान लेना जरूरी है कि उसे कोई अंदाजा नहीं है कि किस घुटने की सर्जरी होने वाली है, फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं।'  
विज्ञापन

3 of 5
Angad Bedi - फोटो : Instagram
इस वीडियो में नेहा अंगद से पूछ रही हैं कि आपको कैसा लग रहा है? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'सब ठीक है।' इसके बाद नेहा ने अंगद से मजाकिया अंदाज में पूछा- 'सर्जरी के बाद खाने में क्या खाएंगे? ये सबसे लंबा वक्त होगा जब तुम बिना खाने के रहोगे।' इस पर अंगद ने तुरंत जवाब दिया- 'मैंने आठ घंटे से कुछ नहीं खाया है। इस ऑपरेशन के बाद मैं और मजबूत हो जाऊंगा।' वीडियो में इसके बाद नेहा अंगद के घुटने को छूती नजर आईं और कहा- 'जल्दी ठीक हो जाओ?'
 

4 of 5
NEHA AND ANGAD - फोटो : Instagram
इसके बाद वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि नेहा को पता ही नहीं है कि अंगद के किस पैर के घुटने का ऑपरेशन हो रहा है। नेहा ने जैसे ही अंगद के घुटने को छुआ तो अंगद ने हंसते हुए कहा कि वह यह भी नहीं जानती कि किस घुटने का ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia and Angad Bedi - फोटो : instagram
आपको बता दें, घुटने की सर्जरी करवाने से पहले अंगज बेदी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जैसलमेर में थे। जैसलमेर में ये दोनों करीबी दोस्त अरविंद दुभाष की जन्मदिन पार्टी में शरीक हुए। जैसलमेर से वापस आते ही अंगद सर्जरी के लिए मुंबई  के अस्पताल में भर्ती हुए। नेहा और अंगद ने 10 मई, 2018 को शादी की थी। इन दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप शादी रचाई थी।

गर्लफ्रेंड नताशा के घर रोका सेरेमनी के लिए पहुंचे वरुण धवन ? जानें इस खबर की पूरी सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें