angad bedi
- फोटो : amar ujala
अंगद बेदी हाल ही में मीटू पर बयान देकर चर्चा में आए थे। उन्होंने मीटू में फंसे निर्देशक सुभाष कपूर को लेकर कहा- 'मुझे सच्चाई के बारे में नहीं पता। मैं सेट पर जाता था और प्रोफेशनल की तरह काम करता था और घर आ जाता था। इस तरह मेरी जॉब खत्म होती थी लेकिन पहली बात तो ये है कि कोई पर्सनल लाइफ में क्या करता है मैं उस पर कमेंट करने वाला कोई नहीं होता हूं। दूसरा, कल को हम में से किसी पर भी आरोप लगाए जा सकते हैं।'