फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर किए भद्दे कमेंट्स, चुप नहीं बैठे अंगद बेदी और दिया करारा जवाब

Tue, 22 May 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neha dhupia
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नेहा धूपिया ने अचानक शादी की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था। 10 मई को वो एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी के बाद नेहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia
सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी की उम्र में 2 साल के फासले को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। जिस पर अंगद बेदी चुप नहीं बैठे और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।

विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia
अंगद ने एक इंस्टाग्राम हैंडल को जवाब देते हुए लिखा, 'आपकी मां यही शिक्षा दी है? तुम धरती मां के लिए वेस्ट हो क्योंकि तुम्हारे जैसों को बहुत लोग पसंद करते हैं इसलिए हमारे देश का नाम बर्बाद होता है।'  

4 of 5
neha dhupia and angad bedi - फोटो : twitter
बता दें कि नेहा धूपिया उस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं जब नेहा ने अंगद को उनकी अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' के लिए बधाई दी। इसके बाद नेहा के फॉलोवर्स पोस्ट पर दोनों की उम्र में अंतर बताने लगे और भद्दे कमेंट्स किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neha Dhupia
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'दो साल छोटा है तुमसे अंगद बेदी, पति नहीं भाई है तुम्हारा, राखी पहनाओ।' इसके बाद नेहा ने कमेंट का रिप्लाई देते हुए लिखा, 'सलाह के लिए शुक्रिया भाई, अब एक फेवर कर दो कि जाकर अपनी जिंदगी जिओ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें