हाल ही में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया । दोनों ने गुपचुप तरीके से प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी कर ली । शादी सिख रीति-रिवाजों से गुरुद्वारे में हुई । शादी की रस्मों की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
neha dhupia
दोनों की लव स्टोरी का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है । आपकाे याद होगा कि पिछले साल जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घटगे से गुपचुप शादी रचा ली थी ।
विज्ञापन
3 of 5
angad bedi
जहीर की एक शादी की एक फोटो अंगद ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए शेयर की थी । उसी तस्वीर पर नेहा धूपिया ने कमेंट किया था, “तुम अगले हो @अंगदबेदी” । फिर बाद में अंगद ने उस कमेंट पर रिप्लाई किया, “चलिए फिर...” जिस नेहा ने लिखा, “कित्थे?” ।
4 of 5
angad bedi and neha dhupia
उस वक्त फैंस को पता नहीं था कि दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है। इन कमेंट्स को पढ़ने के बाद ये लगता है कि अंगद ने इंडायरेक्टली नेहा को 6 महीने पहले ही प्रपोज किया था ।
दो महीने पहले बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नोरा फतेही से ब्रेकअप के बाद नेहा धूपिया से अंगद की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं । फिर अचानक दोनों की शादी की खबरों से बॉलीवुड चौंक गया ।