फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बहन को डेट करता था ये एक्टर, इस वजह से टूटा रिश्ता अब नेहा धूपिया संग लिए सात फेरे

Thu, 10 May 2018 03:51 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
angad bedi
सोनम कपूर की शादी के बाद एक और पॉपुलर एक्टर नेहा धूपिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी कर ली है । शादी सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में हुई । अंगद अपनी पत्नी नेहा से दो साल छोटे हैं । दोनों के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही थीं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
neha dhupia
नेहा के बारे में तो सभी जानते हैं । एक एक्ट्रेस के साथ नेहा अच्छी होस्ट और जज भी रह चुकी हैं । नेहा फिलहाल 'रोडीज' को भी जज रही हैं । बात करते हैं अंगद बेदी की । 35 साल के अंगद बेदी एक्टर और मॉडल हैं ।

विज्ञापन

3 of 7
neha dhupia
अंगद ने साल 2011 में फिल्म 'FALTU' से अपना डेब्यू किया था । हाल ही में अंगद ने सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में काम किया था । यह फिल्म सुपरहिट रही थी । अंगद ने कुछ मलयालम शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया है ।

4 of 7
angad bedi
खबरों की मानें तो एक समय था जब अंगद , सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे । दोनों की मुलाकात एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी । लेकिन दोनों का रिश्ता कुछ समय ही चला था । उनके इस रिश्ते के बारे में सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्तों को पता था।

विज्ञापन

5 of 7
neha dhupia
इसके अलावा अंगद ने 'कुक ना कहो', 'इमोशनल अत्याचार' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे हिट शो होस्ट किए हैं । अंगद ने फिल्म 'उंगली' और 'पिंक' में सपोर्टिंग रोल भी किया है । बता दें कि अंगद के पिता क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी हैं ।

विज्ञापन

6 of 7
Neha Dhupia - फोटो : Instagram
अंगद भी अंडर 19 क्रिकेट खेल चुके हैं । अंगद की एक बड़ी बहन नेहा और दो सौतेले सिबलिंग भी हैं । अंगद फिलहाल एक वेब सिरीज 'Inside edge' में काम कर रहे हैं । इसके बाद अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' में भी उनकी अहम भूमिका होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
neha dhupia
अंगद अच्छे एक्टर, क्रिकेट और होस्ट के अलावा अच्छे शेफ भी हैं । अंगद अपने फिजीक को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं । उन्हें जिम जाना बहुत पसंद हैं । कुछ समय पहले अंगद की नोरा फतेही को डेट करने की खबर थी जिसे बाद में अफवाह बताया गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें