फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BdaySpl: 36वां बर्थडे मना रहे अंगद बेदी, पत्नी नेहा के सामने कबूली थी 75 लड़कियों संग डेट की बात

Wed, 06 Feb 2019 05:05 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अंगद बेदी
फिल्म अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद ने फिल्म काया तरण (2004) से फिल्मी परदे पर दस्तक दी थी। इसके सात साल बाद उन्हें फिल्म 'फालतू' में देखा गया था। वह अपने 14 साल के फिल्मी करियर में अभी तक सात फिल्मों में ही नजर आए हैं जिसमें सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' भी शामिल है। गौरतलब है कि अंगद ने एक टीवी शो में खुलासा किया था की शादी से पहले उनके तकरीबन 75 अफेयर रहे थे। वह पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
angad bedi and neha
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी चैट शो 'BFFs with Vogue' में पहुंचे थे। इस शो को उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया होस्ट करती हैं। इस शो में अंगद ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।शो में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां अपने जीवन और करियर से जुड़ी कहानियां नेहा संग शेयर कर चुके हैं। ऐसे में अंगद ने भी यहां नेहा को चौंका देने वाले खुलासे किये थे। 
विज्ञापन

3 of 6
angad bedi and neha dhupia
बता दें कि बीते वर्ष 2018 में अंगद और नेहा ने शादी की है। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। शो में जब अंगद से उनके अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि 'मेरा ज्यादा लड़कियों से नाता नहीं रहा है बस 75 लड़कियां ही मेरी लाइफ में आई थीं जिसमें नेहा भी शामिल है। अंगद ने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में उनसे 10 साल बड़ी लड़की से भी उनका अफेयर रह चुका है।'






View this post on Instagram






 

Exes, current (and permanent) and future. @angadbedi gets 💯 percent no filter for #nofilterNeha listen up on @saavn co produced by @wearebiggirl 🔥👂☝️ link in bio!

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on Nov 14, 2018 at 1:35am PST

4 of 6
neha dhupia angad bedi
लेकिन अंगद और नेहा के नजदीकियां काफी बढ़ चुकी थी। अंगद ने बताया था कि 'जब मैंने नेहा के माता-पिता को यह बताया था कि नेहा पेट से है तो एक पल को माहौल बिल्कुल शांत हो गया और फिर उन्हें बहुत गुस्सा आया इसके लिए मुझे बहुत डांटा भी।' बता दें कि नेहा शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं। वहीं, अंगद ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता था कि वह इस चीज के लिए तैयार थे क्योंकि ये सुनने के बाद नेहा की मां बहुत बौखला गई थीं।' बता दें कि इस शादी से बीते वर्ष उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम मेहर रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
angad bedi and neha dhupia
नेहा ने अंगद से उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया 'न्यूयॉर्क का यह मेरा दूसरा दौरा था लेकिन किसी लड़की के साथ पहला, मैं अकेला नहीं था मेरे दोस्त भी मेरे साथ थे, इस दौरान हम उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे, हम एक बार में गए और वह अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही थी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह ज्यादा ड्रिंक करने की वजह से हाइपर हो गई, मुझे याद है वह वो कहीं ओर चली गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter
'क्योंकि मैं भी बहुत थका हुआ था, मैंने उससे पूछा कि तुम अपने दोस्तों के साथ क्यों नहीं चली जाती, लेकिन वह वहां से चली गई, मेरे पास पैसे नहीं थे क्योंकि मेरा वॉलेट उसके बैग में ही रह गया था, उस दौरान मेरा कोई ठिकाना भी नहीं था, सुबह के 4.30 बजे थे और मैं वापस चला गया, मैंने कहा था कि मैं यहां अब बिल्कुल भी नहीं रुकना चाहता हूं और मैं उस अपार्टमेंट को छोड़ना भी चाहता था इसके लिए मैंने पैसा भी चुकाया, मैं सुबह उठा और अपना बैग लेकर घर वापस आ गया।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें