फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंधाधुन' ही नहीं इन 5 बॉलीवुड फिल्मों ने भी चीन में गाढ़े सफलता के झंडे

Mon, 22 Apr 2019 01:53 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
AndhaDhun - फोटो : file photo
भारत के बाद बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' चीन में भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अकेले चीन में अब तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में 'अंधाधुन' की कमाई में और इजाफा हो सकता है। खास बात ये है कि केवल 'अंधाधुन' ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिन्हें चीनी दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन फिल्मों ने धमाकेदार कमाई भी की है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने चीन के बॉक्स-ऑफिस पर सफलता के झंडे गाढ़े हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Dangal - फोटो : file photo
फिल्म- दंगल
आमिर खान ,जायरा वसीम, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा अभिनीत ये फिल्म चीन में साल 2017 में रिलीज हुई थी। भारत के बाद दंगल ने चीनी लोगों का दिल भी खूब जीता। खबरों की मानें तो इस फिल्म ने चीन में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Secret Superstar - फोटो : file photo
फिल्म- सीक्रेट सुपरस्टार
इस फिल्म में आमिर खान और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में भारत से 10 से दस गुना ज्यादा की कमाई की थी। ये फिल्म चीन में जनवरी 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था।

4 of 6
hindi medium
फिल्म- हिंदी मीडियम 
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की इस फिल्म को भारत के बाद चीन मेें भी काफी प्यार मिला। हिंदी मीडियम ने अकेले भारत में 96 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म का चीन में कुल 226 करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
Hichki - फोटो : file photo
फिल्म-हिचकी
भारतीय फिल्मी पर्दे पर सुर्खियां बटोरने के बाद अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' ने चीन मेें भी अच्छी कमाई की। रिलीज होते ही इस फिल्म ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। बताया जा रहा है कि फिल्म हिचकी ने चीन में 148 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Andhadhun - फोटो : file photo
फिल्म- अंधाधुन
हिंदी सिनेमा के टॉप 3 सितारों में शामिल आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने चीन में 200 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है। फिल्म के निर्माता संजय राउतरे के पास इसके बाद से बधाईयों का तांता लगा हुआ है, वहीं इस कमाई के साथ ही आयुष्मान चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में आमिर खान के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें