फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaz Apna Apna: 'अंदाज अपना अपना' की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी, दूसरे दिन हुई शानदार कमाई

Sun, 27 Apr 2025 10:37 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Andaz Apna Apna Re Release Box Office Collection: तीन दशक बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि दो दिनों में फिल्म की कमाई कितनी रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फिल्मों में से एक 'अंदाज अपना अपना' एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को दोबारा रिलीज हुई है। आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी वाली इस कल्ट क्लासिक ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Love And War: पोस्टपोन की खबरों के बीच 'लव एंड वॉर' को मिली नई रिलीज डेट! जानें कब दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

2 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
पहले दिन से बेहतर रहा दूसरा दिन
'अंदाज अपना अपना' ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई के साथ की थी। यह री-रिलीज के लिए एक अच्छी शुरुआत थी। दूसरे दिन फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 55 लाख रुपये हो चुकी है।
Shruti Haasan: रिश्तों को लेकर श्रुति हासन ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने कुछ लोगों को चोट पहुंचाई है…
विज्ञापन

3 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
31 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी
यह फिल्म पहली बार 4 नवंबर 1994 को रिलीज हुई थी। विनय कुमार सिन्हा ने इस फिल्म का निर्माण किया था। इस कॉमेडी फिल्म में परेश रावल, शक्ति कपूर, देवेन वर्मा, महमूद, जगदीप, टीकू तलसानिया, हरीश पटेल, शहजाद खान और विजू खोटे जैसे सितारे भी हैं। 31 साल पुरानी यह फिल्म अपने मजेदार डायलॉग्स, शानदार अभिनय और यादगार गानों के लिए आज भी फैंस की फेवरेट है।

4 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
पहली रिलीज में नहीं चली थी फिल्म
हैरानी की बात है कि 1994 में रिलीज होने पर 'अंदाज अपना अपना' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उस समय सलमान और आमिर की इस फिल्म ने कुल पांच करोड़.25 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन समय के साथ इस फिल्म ने टीवी और डीवीडी के जरिए दर्शकों का दिल जीता। मौजूदा समय में यह एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंदाज अपना अपना - फोटो : यूट्यूब
क्यों खास है 'अंदाज अपना अपना'?
राजकुमार संतोषी की यह फिल्म सितारों की केमिस्ट्री की वजह से खास है। 'ये तेजा तेजा क्या है' और 'क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा' जैसे हंसी से लोटपोट कर देने वाले डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। साथ ही, आमिर और सलमान की दोस्ती और कॉमिक टाइमिंग की वजह से यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें