बीते रविवार को युवाओं और बॉलीवुड सितारों ने बेहद खास अंदाज में फ्रेंडशिप डे मनाया। वहीं इस दिन कुछ सितारे भी स्पॉट हुए। स्टूडिडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वालीं अभिनेत्री अनन्या पांडे रविवार को मुंबई के बरिस्ता के बाहर स्पॉट हुईं।
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा भी स्पॉट हुईं हैं। उनके अलावा मशहूर फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी भी पति डॉली सिधवानी के साथ नजर आए। यहां मीडिया को देख इन सभी ने पोज भी दिए।
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी कही जाने वाली दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ ने दोस्ती के दिन को बड़े ही खास अंदाज में मनाया। रविवार को ये दोनों एक ही कार में बरिस्ता पहुंचे। इन दोनों के देख फैंस ने इन्हें घेर लिया और सेल्फी भी ली।
4 of 7
Mira Rajput
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। रविवार को वह बांद्रा के एक स्पा से बाहर निकलती हुईं नजर आईं। इस दौरान मीरा राजपूत बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
बच्चन परिवार की बेटी श्वेता बच्चन और अभिनेत्री कटरीना कैफ को निर्देशिका जोया अख्तर के घर के स्पॉट किया गया। जोया अख्तर के घर से निकलते हुए कटरीना कैफ ने मीडिया के कैमरे के सामने पोज भी दिए।
विज्ञापन
6 of 7
Sunny Leone
- फोटो : amar ujala mumbai
अपने बच्चों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री सनी लियोनी को भी स्पॉट किया गया है। सनी लियोनी बच्चों के साथ प्ले स्कूल के बाहर स्पॉट हुईं।
वहीं फिल्मी सितारे एक बार फिर से फुटबॉल मैच खेलते दिखाई दिए है। रविवार को बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और प्रियांक शर्मा फुटबॉल मैच खेलते नजर आए