एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पहले फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' उनकी डेब्यू फिल्म मानी जा रही थी। लेकिन फिल्म की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ने से अब अनन्या रणवीर सिंह संग इस फिल्म से बड़े परदे पर नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
gully boy
ताजा सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' पहले 23 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म अब 10 मई 2019 को रिलीज होगी। वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' 2019 के वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 5
gully boy
बता दें कि फिल्म 'गली ब्वॉय' में अनन्या एक छोटे से रोल में नजर आएंगी लेकिन फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में वह बतौर लीड एक्ट्रेस काम करेंगी। ऐसे में अनन्या की डेब्यू फिल्म गली ब्वॉय ही मानी जाएगी।
4 of 5
chunky pandey with daughter ananya
- फोटो : chunky pandey with daughter ananya
वहीं, चंकी पांडे को बेटी अनन्या की डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का बेसब्री से इंतजार है। अनन्या पांडे के अलावा फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी नजर आने वाली हैं।
पुनीत मल्होत्रा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। बता दें कि यह साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का सीक्वल है। इस फिल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 6 साल पहले फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।