फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक के साथ रिश्ते को लेकर अनन्या पांडे का खुलासा, सुनकर सारा हो सकती हैं नाराज

Mon, 18 Feb 2019 02:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सारा अली खान ने खुलकर कहा था कार्तिक आर्यन उन्हें क्यूट लगते हैं और वो उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं। इसके बाद जब कार्तिक इस शो पर आए थे तो करण ने उन्हें सारा की ख्वाहिश के बारे में बताया तो कार्तिक इस पर जवाब देते हुए कहा था कि वो सारा डेट करने को तैयार हैं बस उन्हें टाइम और डेट बताना है। हाल भी कार्तिक की गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे भी 'कॉफी विद करण' पहुंची और उन्होंने कार्तिक को लेकर जो जवाब दिया उसे सुनकर शायद सारा को बुरा लग सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के चैट शो के लेटेस्ट एपिसोड में अनन्या पांडेय, तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ पहुंचे थे। होस्ट करण जौहर ने तारा से भी पूछ लिया कि वह किसके साथ कॉफी डेट पर जाना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर अनन्या ने जवाब दिया, 'कार्तिक आर्यन'। अनन्या ने यह भी कहा कि उन्हें वह बहुत क्यूट लगते हैं। जब करण ने कहा कि सारा भी उनके साथ जाना चाहती हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ठीक है तो वह भी वहीं चली जाएंगी जहां सारा और कार्तिक जा रहे होंगे। मजा आएगा। 

4 of 6
कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और अनन्या को कई बार डिनर डेट पर देखा गया है। नये साल पर भी दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। कार्तिक-अनन्या जल्द ही 'पति पत्नी और वो' के रीमेक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1978 में आई बी.आर. चोपड़ा की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। 
विज्ञापन

5 of 6
Kartik Aryan - फोटो : twitter
जब एक इंटरव्यू में कार्तिक से यह पूछा गया कि क्या वह किसी को इस वक्त डेट कर रहे हैं तो इस पर अभिनेता ने कहा कि 'यार टाइम कहां है, मैं सिंगल हूं और इस वक्त सिर्फ काम पर ध्यान है, जब मैं किसी रिलेशनशिप में रहूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kartik Aaryan
कार्तिक के मुताबिक, अनन्या संग लिंक अप को लेकर फैल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिनेता ने कहा 'अगर कोई साथ में डिनर कर रहा है तो जरूरी नहीं वो प्यार में हैं, वह मेरी दोस्त हैं और हम फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं इससे आगे कुछ नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें