फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Pandey: सफेद रंग की छोटी सी ड्रेस में इठलाती नजर आईं अनन्या पांडे, हॉट लुक देख फैंस हुए बेकाबू

Thu, 07 Jul 2022 08:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ananya pandey - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिन्होंने कम ही समय में दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। बी-टाउन की नई एक्ट्रेस में शामिल अनन्या पांडे अपने क्यूट और बोल्ड लुक्स से फैंस को इंप्रेस करती हैं। अनन्या सभी एक्ट्रेस की तरह ही हमेशा वेस्टर्न वियर में ही नजर आती हैं। वहीं इन वेस्टर्न आउटफिट में उनका बोल्ड लुक भी देखने को मिलता है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। अपनी फिल्मों और तस्वीरों के कारण वह अक्सर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं,जिनमें वह एक बार फिर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अनन्या पांडे का बोल्ड लुक
अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर अनन्या का बोल्ड और ग्लैमरस लुक सबको प्रभावित कर रहा है। अनन्या पांडे की ये लेटेस्ट तस्वीरें उनके नए फोटोशूट की हैं, जिनमें अभिनेत्री वाइट वन पीस ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या बहुत ही कमाल की लग रही हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती चार चांद लगा रही है। इस फोटोशूट में अनन्या की कातिलाना अदाएं देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। उनकी यह तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
फैंस हुए क्यूटनेस पर फिदा
अपनी इन तस्वीरों के कारण अनन्या पांडे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अनन्या पांडे के इस लेटेस्ट फोटोशूट की इंटरनेट पर काफी तारीफ की जा रही है। फैंस अनन्या के इन फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,'लव यू मैम।' दूसरे ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा,'वेरी नाइस।' वहीं एक अन्य ने उन्हें क्यूट बताते हुए लिखा,'क्यूटनेस ओवरलोडेड।'
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर से अनन्या का पहला लुक आउट - फोटो : social media
'लाइगर' में व्यस्त हैं अनन्या 
बता दें कि अनन्या पांडे इन दिनों साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिन अनन्या का इस फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसमें वह विजय से सीटी बजाना सीखती नजर आ रही हैं। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की में विजय विजय देवरकोंडा को एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में दिखाया गया है। इस फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा माइक टायसन भी मुख्य भूमिका में हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें