फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अनन्या पांडे पर 'हाथ उठाते' नजर आया ये बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बचाया

Sat, 07 Sep 2019 04:01 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। ऐसे में अनन्या का एक बूमररैंग वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक एक्टर उनपर 'हाथ उठाता' नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Kartik Aaryan and Ananya Pandey - फोटो : instagram
दरअसल ये बॉलीवुड एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय कार्तिक आर्यन हैं। वहीं वीडियो एक बूमररैंग है जिसमें कार्तिक अनन्या के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार्तिक मस्ती में अनन्या के ऊपर हाथ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस उनसे बचती नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar - फोटो : social media
बता दें कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म पति पत्नी और वो में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के शूटिंग सेट से पहले भी कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे में इस लेटेस्ट वीडियो को भी सोशल मीडिया यूजर्स जमकर शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या और कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

4 of 6
पति पत्नी और वो के फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पति पत्नी और वो ' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। यह फिल्म 1978 की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का रीमेक है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 में को रिलीज होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बात कार्तिक आर्यन की करें तों एक्टर फिल्मों के साथ ही साथ सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार दोनों साथ में वक्त बिताते नजर आ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के फोटोज और वीडियो को यूजर्स खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kartik Aaryan - फोटो : instagram
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के पास पति पत्नी और वो के अलावा सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की एक फिल्म, भूल भुलैया और दोस्ताना 2 जैसी फिल्में भी अपकमिंग लिस्ट में शामिल है। 

पढ़ें: शादी के 6 महीने बाद अंबानी खानदान की बहू की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, मां भी दिखीं साथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें