लाइगर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'लाइगर' को आपने पूरे देश में जाकर हर जगह प्रमोट किया, इससे फिल्म की टिकट की बिक्री पर कोई फर्क पड़ा?
मुझे नहीं पता इसका कितना फायदा होता है। कुछ फिल्में बहुत प्रमोट करते हैं, तो नहीं चलती हैं। कुछ फिल्में बिल्कुल भी प्रमोट नहीं करते हैं और फिल्म चल जाती है। मुझे लगता है कि फिल्म के प्रमोशन से ओपनिंग तो मिल सकती है। लेकिन, अगर फिल्म की कहानी अच्छी होगी तभी फिल्म चलती है। इतनी बात तो मुझे समझ में आ गई है। मैं सोशल मीडिया पर आप काफी एक्टिव रहती हूं। सोशल मीडिया पर मेरे जितने फॉलोअर्स हैं, अगर उसके 25 प्रतिशत लोग भी फिल्म देखने आ जाएं तो फिल्म अपने आप हिट हो जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है।