फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे: दोस्तों के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री, स्कर्ट ने खींचा फैंस का ध्यान; यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 02 Oct 2026 07:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday Post: अनन्या पांडे ने अपनी ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी स्कर्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है। पोस्ट पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे अपने दोस्तों के साथ सैर पर निकलीं हैं। उन्होंने इस ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक के मूड में हैं। अभिनेत्री की ड्रेस ने फैंस का ध्यान खींचा है। यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों के साथ अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे की पोस्ट में क्या है?
अनन्या पांडे ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पोज दिए हैं। एक तस्वीर में उन्होंने बैक साइड से पोज दिया है। उनकी स्कर्ट पर लिखा है 'हॉर्न प्लीज' (कृपया हार्न बजाएं)। एक और तस्वीर में उन्होंने बैठकर पोज दिया है। इसमें उनकी स्कर्ट पर लिखा है 'नो स्मोकिंग, नो किसिंग' (धूम्रपान ना करें, चूमे नहीं)। 
विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों के साथ अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या की पोस्ट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
  • अनन्या पांडे ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे सपनों की लड़कियों की ट्रिप'। 
  • अभिनेत्री की पोस्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। उन्होंने उनकी पोस्ट को लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है। 
  • एक यूजर ने लिखा 'मुझे ये स्कर्ट कहां मिल सकती है।' 
  • दूसरे यूजर ने लिखा 'अगर आप अनन्या पांडे हैं, तो आपका कोई भी पोज गलत नहीं हो सकता।' 
  • तीसरे यूजर ने लिखा 'हॉर्न ओके प्लीज।' 
  • अनन्या पांडे की पोस्ट पर शनाया कपूर, सुहाना खान, नव्या नंदा और महीप कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
पोस्ट पर कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या कपूर का वर्कफ्रंट
बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'चांद मेरा दिल' (2026) में देखा गया। इसमें उनके साथ लक्ष्य थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोस्तों के साथ अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
कौन हैं अनन्या पांडे?
अनन्या पांडे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना पांडे की बेटी हैं। अभिनेत्री फिल्म 'गहराइयां' (2022), 'ड्रीम गर्ल 2' (2023) और 'खो गए हम कहां' (2023) में नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें