Alana Panday Son River: अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलक दिखाते हुए कई कैंडिड पलों की एक सीरीज शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने आज सोशल मीडिया पर "मी और दुनिया भर में" शीर्षक वाली पोस्ट में फोटो और वीडियो का एक कलेक्शन शेयर किया है, जो उनके परिवार, दोस्तों, भांजे रिवर और प्यारे डॉगी के साथ उसके करीबी रिश्ते को दर्शाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या का पोस्ट
अनन्या ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। इन सभी तस्वीरों में उनके परिवार, दोस्तों, भांजे रिवर और पालतू डॉगी के साथ खास पल दिखाई दिए। अनन्या की यह तस्वीरें अपनी कजिन बहन अलाना पांडे के घर की हैं। अलाना कैलिफोर्निया में बीच किनारे लॉस एंजिल्स में एक अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां इन दिनों अनन्या गई हुई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या का नोट
अनन्या ने वहां की शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, "कुछ मैं और कुछ मेरे आस-पास की दुनिया।" अनन्या की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी दोस्त अदिति रॉय हैदरी और मां भावना पांडे ने इस पर प्यार भरे कमेंट किए। अदिति ने लिखा, 'बायोट x 100।' वहीं अनन्या की मां भावना ने लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं।'
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
फैंस के कमेंट्स
अनन्या की इन शानदार तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सौंदर्य @ananyapanday', एक और यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की सबसे प्यारी लड़की', एक और यूजर ने लिखा, 'ये आंखें इतनी सुन्दर कैसे हो सकती हैं।'
अनन्या का करियर
अनन्या पांडे ने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने गहराइयां, सीटीआरएल जैसी कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए। अनन्या आखिरी बार फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और आर माधवन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अनन्या ने दिलरीत गिल का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे अनन्या की दो नई फिल्में आने वाली हैं। वह कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी, जो 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा है। इसके अलावा, वह लक्ष्य के साथ 'चांद मेरा दिल' में भी नजर आएंगी।