Ananya Panday: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे लगातार फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतती आ रही हैं। आज अनन्या के लाखों प्रशंसक हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या किन अभिनेताओं की प्रशंसक हैं। उनकी दीवानगी अपने स्टार्स के लिए इतनी हद तक है कि उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स की तस्वीरें अपने वैनिटी वैन में लगा रखी हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अनन्या पांडे बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि उनकी वैनिटी वैन में उन सभी अभिनेताओं की तस्वीरें उन्होंने लगा रखी हैं, जिनकी वह खुद बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। यह लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन इस पूरी लिस्ट में एक अभिनेत्री ऐसी हैं, जिनके लिए अनन्या की दीवानगी सबसे बड़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे का बॉलीवुड के प्रति जुनून सभी को पता है। बचपन से ही, अनन्या अपनी बी-टाउन की अभिनेत्री बनना चाहती थीं। वह करीना कपूर खान, सलमान खान और करिश्मा कपूर से इतनी प्रभावित थी कि आज भी उसकी वैनिटी वैन में इन सेलेब्स की तस्वीरें लगी रहती हैं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह आलिया भट्ट की सबसे बड़ी प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान CTRL अभिनेत्री अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि उनकी वैनिटी वैन के शीशे पर करिश्मा कपूर की तस्वीर लगी हुई है। करिश्मा के अलावा सलमान खान की तस्वीर के साथ करीना कपूर खान का मशहूर डायलॉग 'जब वी मेट', 'मैं अपनी फेवरेट हूं' भी है। इसके अलावा आलिया भट्ट की भी तस्वीर लगी है।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
खो गए हम कहां फिल्म की अभिनेत्री अनन्या ने इस दौरान आलिया भट्ट की भी प्रशंसा की। अनन्या ने कहा कि जब लोग उनसे पूछते थे कि 'आप किस कॉलेज में गई थीं?' तो वह जवाब देती थीं 'मैं स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में सेंट टेरेसा में गई थी।' "मैं आलिया भट्ट की सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। उनके साथ एक ही स्कूल में होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात रही है।"
अनन्या ने खुद को आलिया की बहुत बड़ी प्रशंसक बताया और कहा फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के वक्त वो केवल 14 साल की थीं। अनन्या ने याद किया कि थिएटर में सीटें नहीं होने की वजह से वह फर्श पर बैठी थीं। अनन्या ने कहा, "मुझे याद है कि वह शनाया के रूप में स्क्रीन पर आई और मैं चाहती थी कि मैं भी उसकी तरह बनूं।"