फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड संग योगा कर ट्रोल हुईं अनन्या पांडे की कजिन, ट्रोलर बोला- 'तुम्हारे पैरेंट्स तुम्हे ये सब...'

Thu, 03 Dec 2020 03:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्वॉयफ्रेंड के साथ योगा करतीं अलाना पांडे - फोटो : Instagram: @alannapanday
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर अलाना की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि इस बार अलाना ब्यॉयफ्रेंड के साथ वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अलाना पांडे - फोटो : Instagram
दरअसल अलाना ब्वॉयफ्रेंड Ivor Mccray V के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। फोटोज और वीडियोज में अलाना का बोल्ड स्वैग फैंस को काफी पसंद भी आता है। लेकिन अक्तूबर महीने के अंत में अलाना ने ब्वॉयफ्रेंड Ivor Mccray V के साथ जो योगा वीडियो डाला, वो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया और वो ट्रोल हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
ब्वॉयफ्रेंड के साथ अलाना पांडे - फोटो : Instagram: @alannapanday
इस वीडियो में अलाना ऐक्रो योगा कर रही हैं। इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं और अलाना को ट्रोल कर रहे हैं, जिसकी मुख्य वजह है योगा करने के साथ ही अलाना का ब्वॉयफ्रेंड को किस करना। मुख्यत: इसकी वजह से ही ट्रोलर्स अलाना को ट्रोल किया जा रहा है।

4 of 5
अलाना पांडे - फोटो : Instagram
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'हे भगवान तुम्हारे पैरेंट्स तुम्हें ये सब करते देख सकते हैं।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्यों भारत की संस्कृति और सम्मान को चोट पहुंचाती हो, फिर ढोंग करते हो कि महिला के आत्मसम्मान को हर्ट किया।' हालांकि इस वीडियो की कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ भी कर रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलाना पांडे - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि अलाना पांडे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। अलाना को ट्रेवल करना बेहद पसंद है और ये बात उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर साफ झलकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलाना का उनके बॉयफ्रेंड के साथ यूट्यूब चैनल भी है। इस पर वे अपनी ट्रैवल स्टोरीज शेयर करते हैं।

पढ़ें: 'कठपुतली का खेल' दिखाकर घर चलाते थे सवाई भाट, आज हैं 'इंडियन आइडल' के कंटेस्टेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें