फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: जब ट्रोलिंग के कारण अनन्या पांडे ने ली थैरेपी, इन स्टार्स की मेंटल हेल्थ पर भी हुआ बुरा असर

Mon, 05 May 2025 09:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मई (1-31 मई 2025 ) का पूरा महीना मेंटल हेल्थ मंथ के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके जरिए लोगों में मेंटल हेल्थ को लेकर अवेवयनेस बढ़ाने का काम किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद अपनी मेंटल हेल्थ, थैरेपी पर बात कर चुके हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अकसर ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स की ट्रोलिंग होती है। ट्रोल करने वाले तो कर देते हैं लेकिन इसका असर एक्टर की मेंटल हेल्थ पर पड़ने लगता है, कई स्टार्स तो इस वजह से थैरेपी भी ले चुके हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर के बारे में, जो ट्रोलिंग के कारण काफी परेशान हुए, इसके बाद उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ पर बात की। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित एक्टर्स के बारे । 

विज्ञापन

2 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या पांडे 
अनन्या पांडे ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में करियर शुरू किया, वह शुरुआत से ही सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार रहीं। इस बारे में मोजो स्टोरी से की गई बातचीत में अनन्या ने कहा था कि करियर की शुरुआत में वह जमकर ट्रोल हुईं, उन्हें नेपो किड कहा गया। इन बातों का असर मेंटल हेल्थ पर हुआ, जिसके लिए उन्हें कुछ समय तक थैरेपी भी लेनी पड़ी।  

विज्ञापन

3 of 6
बाबिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k

बाबिल खान 
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। ऑनलाइन ट्रोलिंग पर बाबिल ने भी कहा था कि पहले वह इससे उबर जाते थे लेकिन जब उनके पिता को इन बातों में शामिल किया तो वह परेशान हो गए। बाबिल की मां ने भी हाल ही में खुलासा किया था बाबिल को एंग्जायटी अटैक पड़ते हैं।  

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

सारा अली खान
सारा अली खान की जिंदगी पर भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग का बुरा असर हुआ। इंडियन एक्सप्रेस से की गई बातचीत में सारा ने कहा था कि ट्रोलिंग को हैंडल करना काफी मुश्किल है, खासकर जब ये पर्सनल हो जाए। फिर वक्त के साथ सारा अली खान सीख लिया कि सेल्फ लव कितना जरूर है। 

विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा 
सोनाक्षी सिन्हा को भी करियर की शुरुआत से ट्रोल किया गया है, कभी उन्हें वजन को लेकर टारगेट किया गया तो कभी किसी और कारण से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। यहां तक की जहीर इकबाल से शादी के बाद ये ट्रोलिंग ज्यादा बढ़ गई। सोनाक्षी ने तो साइबर बुलिंग के खिलाफ एक कैंपेन में हिस्सा भी लिया था, इस समस्या को लेकर लोगों में अवेयनेस बढ़ाने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@arjunkapoor

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर भी कई बार अपनी मेंटल हेल्थ पर बात कर चुके हैं। साथ ही वह ट्रोलिंग को लेकर भी काफी कुछ कह चुके हैं। अर्जुन को उनकी एक्टिंग के कारण ट्रोल किया जाता है, कई बार नेपो किड के एंगल से ट्रोलिंग होती है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी बताया था कि वह शुरुआती डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं। अर्जुन ने तो यहां तक भी बताया है कि उन्होंने करियर के मुश्किल वक्त में थैरेपी भी ली थी।  

स्टार्स की ट्रोलिंग क्यों होती है ज्यादा? 
सवाल है कि फिल्म स्टार्स ही क्यों ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार हाेते हैं। इस बारे में इंडिया टूडे से की गई बातचीत में रवीना टंडन ने कहा था कि अब सोशल मीडिया के कारण फिल्म स्टार्स, लोगों से आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं, पहले ऐसा नहीं था। रवीना का मानना है कि सोशल मीडिया काफी हानिकारक भी है। वह कहती हैं, ‘यंग जनरेशन को इमोशनली स्ट्रॉन्ग होना चाहिए क्योंकि जिस तरह से नेगेटिव ट्राेलिंग होती है, वह मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डालती है। ट्रोल यह सोचना छोड़ देते हैं कि लोग इंसान भी हैं, स्टार्स पर इन बातों का असर होता है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें