आनंद राज आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
बता दें कि आनंद राज आनंद हिंदी सिनेमा के जाने माने संगीतकार हैं। आनंद राज आनंद ने 90 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत दिया है, जिनमें मासूम, मेजरसाहब ,वेलकम', 'मस्ती', 'कांटे', 'धमाल', 'हद कर दी आपने' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' शामिल हैं। आनंद राज आनंद कई फिल्मों में गीत भी गाए हैं । वह कहते हैं, 'मैं इंडस्ट्री में सिंगर ही बनने आया था, लेकिन जिस दौर में आया उस दौर में कुमार शानू, उदित नारायण, सोनू निगम और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे स्थापित गायकों का दौर था। इसलिए संगीतकार बना, लेकिन जब भी मौका मिलता है, अपनी फिल्मों में गा देता हूं।'