फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zinda Banda: 'जिंदा बंदा' देखकर शाहरुख खान के कायल हुए आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में की तारीफ

Wed, 02 Aug 2023 05:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आनंद महिंद्रा, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की जवान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पठान के बाद फैंस किंग खान को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने को बेताब है। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आम इंसान से लेकर दिग्गज हस्तियों तक ने इस गाने में शाहरुख की एनर्जी की खूब तारीफ की है। अब इस लिस्ट में मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। 
Nitin Desai Death: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अनीस बज्मी, बताया-फोन पर आखिरी बार क्या हुई थी बात
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आनंद महिंद्रा ने 'जवान' का 'जिंदा बंदा' वीडियो ट्विटर पर री-पोस्ट किया और शाहरुख खान की सराहना की। उन्होंने लिखा, "यह हीरो 57 साल का है?? स्पष्ट रूप से उनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया गुरुत्वाकर्षण बलों को चुनौती देती है। वह ज्यादातर लोगों की तुलना में 10 गुना अधिक जीवित हैं। #जिंदाबंदा हो तो ऐसा।"
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
उद्योगपति के ट्वीट पर अब किंग खान का रिएक्शन भी आ गया है। उन्होंने इस तारीफ का जवाब देते हुए लिखा, ''जिंदगी बहुत छोटी और तेज है सर, बस इसके साथ बने रहने की कोशिश कर रहा हूं। कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों का मनोरंजन कर सकूं चाहे जो भी हो जाए... उम्मीद है कि कुछ लोगों को सितारों के साथ तैरने का अवसर मिलेगा...  उन्हें खुशी के कुछ पल मिल सकेंगे।''

4 of 5
जवान गर्ल गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'जवान' का 'जिंदा बंदा' गाना सोमवार को रिलीज हुआ था। इसमें शाहरुख खान फुल एनर्जी के साथ डांस करते हुए नजर आए हैं। गाने में 1000 से अधिक महिला कलाकारों ने काम किया है। यूट्यूब पर इस केवल एक दिन में 46 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस उपलब्धि को और भी असाधारण बनाने वाली बात यह है कि गाने का तीन भाषाओं वाला वीडियो, इसके हिंदी संस्करण 'जिंदा बंदा', तमिल संस्करण 'वंधा एडम' और तेलुगु संस्करण 'धुम्मे धुलिपेला' ने  24 घंटे की समय सीमा के भीतर यूट्यूब के वैश्विक चार्ट पर शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं।
OMG 2 Trailer: नितिन देसाई के निधन से सदमे में अक्षय कुमार, आज लॉन्च नहीं करेंगे 'ओएमजी 2' का ट्रेलर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें