अनिल कपूर की उम्र हो या डायलॉग कहने का अंदाज, सोशल मीडिया पर अक्सर उनसे जुड़े मीम्स वायरल होते रहते हैं। इस बार बिजनेसमैन आनंद महिद्रा ने एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब अभिनेता ने मजेदार अंदाज में दिया।
विज्ञापन
2 of 5
anand mahindra
- फोटो : social media
दरअसल, Nasscom इवेंट्स ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि 'नई चीजों की रचना के लिए जुगाड़ से झक्कास तक।' जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने लिखा कि 'मैं 'वाह' शब्द के बराबर एक भारतीय शब्द की तलाश कर रहा था तब मुझे 'झकास' शब्द मिला। सच कहूं तो मुझे इस शब्द की उत्पत्ति का पता नहीं है। क्या यह केवल महाराष्ट्र में बोली जाती है? किसी को इसके बारे में अधिक जानकारी है?'
विज्ञापन
3 of 5
anil kapoor
- फोटो : social media
आनंद महिंदा का ट्वीट देख अनिल कपूर ने जवाब दिया कि 'मैं इसकी उत्पत्ति के बारे में बात नहीं कर सकता लेकिन अनजाने में ही मैंने उसे फिल्म युद्ध (1985) में प्रयोग किया था। इस शब्द की लोकप्रियता के लिए मैं जिम्मेदार हो सकता हूं। इसके उपयोग के लिए मैं आनंद महिंद्रा की प्रशंसा करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह झक्कास हैं।'
4 of 5
Anil Kapoor
- फोटो : instagram
अनिल कपूर के जवाब पर आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'हा हा.. शुक्रिया, इसके उपयोग के लिए।'
62 साल के अनिल कपूर आज भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो पागलपंती इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज हो सकती है जबकि तख्त और मलंग अगले साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।