फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day spl: हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए कैमरामैन को रिश्वत देते थे धर्मेंद्र

Mon, 16 Oct 2017 12:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 11
धर्मेंद्र और हेमा
हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने अनोखा तरीका अपनाया। धर्मेंद्र ने एक ऐसा तरीका ईजाद किया, जो थोड़ा खर्चीला था। जानें हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने कौन सा तरीका अपनाया। 
विज्ञापन

2 of 11
धर्मेंद्र हेमा
हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र को अपनी ही फिल्म के कैमरामैन को रिश्‍वत देनी होती थी। धर्मेंद्र की शादी ‌फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गई थी। लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।
विज्ञापन

3 of 11
dharmendra
इस अफेयर को लेकर धर्मेंद्र पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन जब-तब यह चर्चा जरूर होती कि शादी-शुदा होते हुए भी धर्मेंद्र कुंवारी हेमा मालिनी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे कोई बयान कभी नहीं आया। 

4 of 11
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
वहीं हेमा का परिवार दक्षिण भारतीय था। संस्कार से लेकर सोचने और शादी ब्याह के तरीके तक में उनका दक्षिण भारतीयपन दिखता था। वह इस बात के सख्त खिलाफ थे कि हेमा मालिनी की नजदीकियां पंजाबी पृष्ठभूमि वाले धर्मेंद्र से बढ़ें। 
विज्ञापन

5 of 11
hema malini
अखबारों और फिल्मी पत्रिकाओं में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच अफेयर के गॉशिप छपने की रफ्तार जब तेज होती गयी तो हेमा के परिवार से जुड़ा कोई न कोई हेमा की फिल्मों की शूटिंग पर भी पहुंचने लगा। कभी मां, कभी मौसी तो कभी नानी। 
विज्ञापन

6 of 11
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शू‌टिंग के बाद बाहर कहीं भी नहीं मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। अब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला।
विज्ञापन

7 of 11
धर्मेंद्र
जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमां‌टिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। 

 

8 of 11
dharmendra
कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजात कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। 

9 of 11
धर्मेंद्र

बताते हैं कि धर्मेंद्र को एक सीन को दोबारा रीटेक करवाने के लिए कैमरामैन को 100 रुपये की रिश्वत प्रति सीन के हिसाब देनी होती। यानी कि यदि सीन पांच बार शूट हुआ है तो धर्मेँद्र कैमरामैन को 500 रुपये चुकाते। धर्मेंद्र यह सब खुशी-खुशी कर रहे थे।

10 of 11
हेमा मालिनी
'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। 
विज्ञापन

11 of 11
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते। और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें