फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 2.0 की अभिनेत्री एमी जैक्सन इस साल नहीं करेंगी शादी, ब्वॉयफ्रेंड संग कर चुकी हैं सगाई

Thu, 31 Jan 2019 06:10 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amy jackson
साउथ फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री एमी जैक्सन ने इस साल (2019) में अपनी सगाई की घोषणा कर अपने फैन्स को चौंका दिया था। ऐसे में दोनों की शादी साल 2019 में होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब खबर है कि एमी अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयिटू से इस साल शादी नहीं करेंगी। गौरतलब है कि साल 2020 में ये दोनों परिणय सूत्र में बंधेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amy jackson
बता दें कि एमी जैक्सन ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायिटू के साथ ग्रीस में बीचसाइड पर ट्रेडिशनल वेडिंग करेंगी। फिलहाल यह कपल इनकी खोज में है। ऐसे में दोनों कई बीचसाइड लोकेशन की तलाश कर चुके हैं। लंबी तलाश के बाद उन्होंने मिकोनोस को चुना है और यहीं एमी की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
amy jackson
इससे पहले एक तस्वीर शेयर करते हुए एमी ने लिखा, '1 जनवरी 2019, उत्साह से भरे हमारी नई जिंदगी की शुरुआत, आई लव यू, दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'






View this post on Instagram






 

1st January 2019 - The start of our new adventure in life 🌈 ✨ I love you. Thankyou for making me the happiest girl in the world 💍❤️

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on Jan 1, 2019 at 8:54am PST

4 of 5
amy jackson - फोटो : instagram
एमी की जॉर्ज से मुलाकात 3 साल पहले 2015 में एक दोस्त के जरिए लंदन में हुई थीं। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया। बता दें कि जॉर्ज के पिता एंड्रियास पानायियोटौ एक रियल स्टेट टायकून हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
आखिर में एमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में नजर आई थीं। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार संग वह भी मुख्य भूमिका थी। 2.0 ने दुनिया भर में करीब 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बता दें कि पहली बार किसी साउथ फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें