फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर सैफ की पहली पत्नी ने सुनाई खरी-खोटी

Tue, 05 Jul 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
करीना कपूर के मां बनने की खबर पर जबसे सैफ अली खान ने मुहर लगाई है, तबसे उन्हें हर तरफ से बधाईयां मिल रही हैं। सभी फिल्मी हस्तियां इससे खुश दिख रही हैं। अब तक सैफ की पूर्व पत्नी से इस बारे में कोई सवाल नहीं किया गया था, लेकिन उनसे भी सवाल हो ही गया तो उनसे सब्र ना हुआ।
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

2 of 7
करीना कपूर सैफ की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी, अमृता से उनकी एक बेटी और एक बेटा है। अब अमृता अकेले ही रहती हैं। उनके दोनों बच्चों की करीना से खूब पटती है लेकिन लगता है कि अमृता को करीना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उनके करीना की प्रेग्नेंसी पर दिए जवाब से तो यही लगता है।
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

3 of 7
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अमृता से जब सवाल किया गया कि आपको करीना की प्रेग्नेंसी पर क्या कहना है तो अमृता गुस्से से तमतमा गईं। अमृता ने कहा कि मुझे हैरानी है कि आखिर कैसे आप इस तरह के बेहूदा सवाल पूछ लेते हो। अमृता इतने पर ही नहीं रुकीं।

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

4 of 7
कई शानदार फिल्में करने वाली अमृता ने रिपोर्टर को कहा 'इस तरह के सवाल करने वाली आप हैं कौन? मुझे दोबारा बुलाने की कोशिश भी मत करना'
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

5 of 7
अमृता के करीना को लेकर दिए गए जवाब ने इस बात को सामने ला दिया है कि दोनों बच्चे भले ही सैफ और करीना से लगाव रखते हों लेकिन अमृता और सैफ के बीच अभी भी बहुत खटास है।
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

6 of 7
करीना की प्रोग्नेंसी को लेकर काफी समय से कयासों का दौर चल रहा था, लेकिन वो कुछ भी जवाब देने से बच रही थीं। आखिरकार पिछले शनिवार को सैफ ने करीना के प्रेग्नेंट होने की बात पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीना के मां बनने की बात पर बोलीं सैफ की पूर्व पत्नी

7 of 7
करीना कपूर के दिसंबर में मां बनने की उम्मीद है। उनको बॉलीवुड के साथ देशभर से उनके प्रशंसक भी बधाईयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें