फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के बिकनी सींस के बारे में जान अमृता सिंह के उड़े होश, लगा दिया बैन

Tue, 11 Apr 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
अमृता सिंह, सारा अली खान
लगता है कि अमृता सिंह को जरा भी मंजूर नहीं कि उनकी और सैफ की बेटी सारा फिल्मों में बिकनी पहने, तभी तो उन्होंने सारा पर बिकनी पहनने से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान, आलिया भट्ट
दरअसल ऐसी खबरें थीं कि सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तीन बिकनी पहनेंगी क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट में आलिया भट्ट ने भी बिकनी पहनी थी, लेकिन जैसे ही ये बात अमृता सिंह के कानों में पड़ी तो वो अवाक रह गईं और झट से सारा के बिकनी पहनने पर आपत्ति जता दी।
विज्ञापन

3 of 6
अमृता सिंह, सारा अली खान
डीएनए में छपी एक खबर के अनुसार, अमृता सिंह का मानना है जब उन्होंने किसी फिल्म में बिकनी नहीं पहनी तो फिर सारा को भी अपने करियर की शुरुआत बिकनी पहनकर नहीं करनी चाहिए।

4 of 6
अमृता सिंह, सारा अली खान
सूत्रों के अनुसार, जब अमृता सिंह को सारा के बिकनी सीन्स के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत मना कर दिया और कहा कि अब वो पटौदी खानदान का हिस्सा नहीं हैं। गौरतलब है कि अमृता की सास यानि उनके एक्स हसबैंड सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने एक फिल्म में बिकनी पहनी थी। वहीं सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी एक फिल्म के लिए बिकनी पहनकर धमाल मचाया और रही बात सैफ की बीवी करीना कपूर की तो वो कई फिल्मों में बिकनी पहन चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान, करीना और सारा अली खान
अमृता नहीं चाहतीं कि बिकनी पहनकर सारा पटौदी जैसी बनें बल्कि वो चाहती हैं कि सारा अपनी मां की तरह बनें।

खबर है कि अमृता सिंह के इन ख्यालों के बारे में जानने के बाद करण जौहर फिल्म से सारा के बिकनी सींस को हटवाने में लगे हैं और इसी वजह से फिल्म की अनाउंसमेंट में देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर, सारा अली खान और सैफ अली खान
वहीं इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि सैफ के चलते करण फिल्म से सारा के बिकनी सींस हटवाना चाहते हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि परेशानी सैफ को नहीं बल्कि उनकी एक्स वाइफ को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें