फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता और सैफ की शादी में पहुंची थीं करीना, 13 साल बाद इस वजह से हुआ था दोनों का तलाक

Sun, 09 Feb 2020 08:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
amrita singh - फोटो : social media
अमृता सिंह आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं । अमृता मशहूर पॉलिटीशियन रुखसाना सुल्तान की बेटी हैं। रुखसाना सुल्तान, इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के करीबियों में से एक थीं। अमृता के पिता सिख थे । उनका नाम शिविंदर सिंह विर्क था । वो एक आर्मी अफसर थे । अमृता अपने जमाने की बिंदास हीरोइनों में से एक थीं। इसके अलावा वो अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan - फोटो : social media
उनका नाम सनी देओल, रवि शास्त्री, विनोद खन्ना और सैफ अली खान के साथ जुड़ा। सैफ, अमृता से 12 साल छोटे थे लेकिन घरवालों के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली । दोनों के एक बेटी और एक बेटा भी हुआ। जब सैफ और अमृता की शादी हुई थी तो वहां करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं। करीना उस वक्त काफी छोटी थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
Amrita Singh and Saif Ali Khan - फोटो : file photo
उन्होंने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'थैंक्यू बेटा'। खैर अब करीना, सैफ की पत्नी हैं। लेकिन अमृता और सैफ का रिश्ता काफी कड़वाहट के बाद खत्म हुआ था। साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। 

4 of 9
सैफ अली खान अमृता सिंह
कुछ समय पहले सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का इजहार किया था। यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले यानी 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। 
 
विज्ञापन

5 of 9
सैफ अली खान अमृता सिंह
इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।' तलाक के बाद अमृता ने सैफ पर एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

6 of 9
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
विज्ञापन

7 of 9
Amrita Singh, Saif Ali Khan - फोटो : social media
सैफ ने आगे कहा, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है। क्योंकि मेरी जिंदगी में कोई नई महिला थी, जो बच्चों को उनकी मां के खिलाफ भड़का सकती थी।'

8 of 9
सैफ अली खान अमृता सिंह
सैफ आगे बताते हैं, 'आज मेरे बच्चे अमृता के पैरेंट्स और नौकरों के साथ रह रहे हैं। जबकि अमृता टीवी सीरियल में काम कर रही हैं। उसे ये सब करने की क्या जरूरत है। मैं अपनी फैमिली को सपोर्ट करने की हैसियत रखता हूं। मैं मरते दम तक उनकी मदद करूंगा। मैंने स्टेज शोज, ऐड्स और फिल्मों से जो कमाई की है, वह बच्चों के लिए ही तो की है। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है।'
विज्ञापन

9 of 9
amrita singh
बता दें कि अब सैफ-करीना के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं अमृता की बेटी सारा अली खान फिल्मों में कदम रख चुकी हैं । सारा की करीना के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है । सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब सैफ और करीना की शादी थी तो उनकी मां ने ही उन्हें तैयार कर वहां भेजा था । वहीं अमृता और सैफ का बेटा इब्राहिम भी क्रिकेट मैच के चलते चर्चा में रहता है ।
 

नीतू ने पति ऋषि कपूर के साथ साझा की दशकों पुरानी तस्वीर, लिखी ये प्यारी बात


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें