फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ से शादी के लिए इस एक्ट्रेस ने बदल लिया था धर्म, 13 साल बाद लगाया था प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 10:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
80 के दशक की बोल्ड और आकर्षक एक्ट्रेस रहीं अमृता सिंह आज 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। अमृता अक्सर सारा के साथ स्पॉट की जाती हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा मशहूर किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
अमृता मशहूर पॉलिटिशियन रुखसाना सुल्तान की बेटी हैं। रुखसाना सुल्तान, इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के करीबियों में से एक थीं। अमृता अपने जमाने में बिंदास जिंदगी जीने के लिए जानी जाती थीं। इसके अलावा वो अपने अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। उनका नाम सनी देओल, रवि शास्त्री, विनोद खन्ना और सैफ अली खान के साथ जुड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
अमृता सिंह एक फिल्म के मुहूर्त सेट पर सैफ अली खान से पहली बार मिलीं। कुछ दिन बाद सैफ ने अमृता को फोन करके डिनर पर चलने के लिए पूछा और अमृता ने मना कर दिया। इसके बाद अमृता का जो जवाब आया वो सैफ ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अमृता ने कहा कि 'मैं डिनर पर बाहर नहीं जाती लेकिन तुम डिनर करने मेरे घर आ सकते हो।' बस फिर क्या था सैफ बिल्कुल टाइम से अमृता के घर पर पहुंच गए। 

4 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
एक दूसरे को कुछ समय तक डेट करने के बाद अमृता और सैफ ने शादी का फैसला किया। अमृता सिंह सैफ से 12 साल बड़ी थीं लेकिन उम्र का फासला दोनों के बीच नहीं आया। साल 1991 में दोनों ने इस्लाम धर्म के मुताबिक शादी कर ली। शादी से पहले अमृता ने अपना धर्म बदल लिया था। परिवार को संभालने के लिए 1993 में उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
अमृता और सैफ के दो बच्चे हुए। बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे। खबरों की मानें तो सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमृता सिंह उन्हें घर से बाहर निकाल दिया करती थीं। यही नहीं सैफ ने उन्हें गाली देने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल अमृता बेटी सारा के साथ अकेली रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें