अभिनेता से अधिक निर्देशक के रूप में पहचान स्थापित करने वाले राकेश रोशन ने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्में ही बनाईं लेकिन सभी एक से बढ़कर एक रहीं। बॉलीवुड को सुपर हीरो की फिल्म सबसे पहले उन्होंने ही दी। इसके बाद इंडस्ट्री में इस तरह की कई फिल्में बनाने की कोशिश की गई, लेकिन सब फ्लॉप साबित हो गईं।। राकेश रोशन की 'कृष' सीरीज काफी चर्चा में रही थी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब भी। 'कृष' में राकेश के बेटे ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद प्रियंका नहीं बल्कि कोई और अभिनेत्री थी।