फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: 'विवाह' के बाद 38 की उम्र में मां नहीं बन पाईं अमृता राव, 5 साल से नहीं मिला फिल्मों में काम

Thu, 07 Jun 2018 12:58 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अमृता राव
फिल्म 'विवाह' में अपनी सादगी से दर्शकों के बीच पर्फेक्ट लड़की की छवि बनाने वाली अमृता राव आज अपना 38वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी । अमृता ने बॉलीवुड के अलावा कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया ।
विज्ञापन

2 of 10
अमृता राव
अमृता ने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से डेब्यू किया था । इस फिल्म में अमृता के साथ आर्य बब्बर नजर आए थे । लेकिन अमृता फिल्म 'इश्क विश्क' से सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं । फिल्म में अमृता ने कॉलेज गर्ल का रोल प्ले किया था ।
विज्ञापन

3 of 10
अमृता राव
इसके बाद अमृता की कई हिट फिल्में आईं जिसमें 'मैं हूं ना' और 'विवाह' शामिल है । अमृता ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म 'अतिधि' से डेब्यू किया । फिल्म में अमृता के हीरो महेश बाबू थे ।

4 of 10
अमृता राव
अमृता ने साल 2013 तक बॉलीवुड और तेलुगु में कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली । अमृता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने आरजे अनमोल को 7 साल तक डेट किया । 
विज्ञापन

5 of 10
अमृता राव
फिल्मी करियर में गिरावट आई तो अमृता ने गुपचुप तरीके से साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड अनमोल से शादी कर ली । इसके बाद से अमृता सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं । अमृता फिलहाल 5 साल से सिल्वन स्क्रन से दूर हैं । 
विज्ञापन

6 of 10
अमृता राव
इन दिनों अमृता सिर्फ फैशन शो कर रही हैं । 35 की उम्र में शादी करने वाली अमृता 38 की उम्र में भी मां नहीं बनी हैं । अमृता के फिल्म में काम ना करने एक वजह इंटीमेट सीन भी थे । अमृता के पूरे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कभी कोई इंटीमेट सीन नहीं किए । ना ही कभी छोटे कपड़े पहने ।
विज्ञापन

7 of 10
अमृता राव
अमृता के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया । खबरें थीं कि अमृता ने सलमान खान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' ठुकरा दी थी । बाद में इस खबर पर उन्होंने सफाई भी दी थी।

8 of 10
अमृता राव
खबर थी कि अमृता को सलमान की बहन का रोल ऑफर किया गया था । लेकिन अमृता ने कहा कि वो निगेटिव रोल नहीं करेंगी । इस पर अमृता से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये सवाल तो आपको सूरज बड़जात्या और सलमान खान से पूछना चाहिए ।' 

9 of 10
अमृता राव
ये खबर सच नहीं है और अगर कभी मुझे सलमान की बहन का रोल मिला भी तो मैं जरूर करूंगी । सूरज जी मेरे और परिवार के बहुत करीब हैं । इस तरह की अफवाह सुन मुझे बहुत बुरा लगा ।' करियर के बारे में बताते हुए अमृता ने कहा था, 'इंडस्ट्र्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है और ना ही कोई सुपरस्टार मेरा ब्वॉयफ्रेंड है जो मुझे सपोर्ट करे।'
विज्ञापन

10 of 10
अमृता राव
साल 2010 में मैंने अमिताभ बच्चन, तब्बू और अर्जुन रामपाल के साथ एक बड़ी फिल्म साइन की थी । मुझे पूरी फीस भी मिल गई थी । लेकिन किसी वजह से फिल्म नहीं बन पाई । ये मेरे करियर के लिए सबसे खराब समय था । मैंने बहुत सारा समय और काम दोनों ही गंवा दिया था ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें