बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'स्टोरी नाइट 2' चैट शो में बेबो अपने परिवार, दोस्ती से लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। बता दें कि इस चैट शो में बेबो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोरा के साथ पहुंची। इस चैट शो में अमृता ने बेबो की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।