एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा 31 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती करियर में खूब सुर्खियां बटोरी। अमृता ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। अब चाहे इसे बदकिस्मती कहें या कुछ और फिलहाल पूरी कोशिश करने के बाद भी अमृता बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। हालांकि बॉलीवुड में अमृता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहीं। अमृता अरोड़ा ने साल 2002 में फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर फरदीन खान थे। फिल्म तो नहीं चली लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अमृता काफी विवादों में रहीं।