फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीश पुरी के पोते की बॉलीवुड में होने जा रही एंट्री, 'पागल' होगी पहली फिल्म

Tue, 25 Sep 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वर्धन पुरी, अमरीश पुरी
बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। वर्धन अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह फिल्म 'पागल' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, जो साल 2019 में रिलीज होगी। हाल ही में वर्धन ने अपनी डेब्यू फिल्म और दादा अमरीश के बारे में बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
वर्धन पुरी
बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बताया कि वह बतपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैं जब पांच साल का था तभी से एक्टर और घर का एंटरटेनर कहलाता था। अपने खाली समय में मैं दादा जी की विग और जूते पहनकर पूरे घर में घूमता था और उनके डायलॉग बोलता रहता था। 
विज्ञापन

3 of 5
वर्धन पुरी
अब देखना ये है कि अपने दादा की तरह वर्धन पुरी भी विलेन बन अपना करियर चमकाते हैं या फिर हीरों बन दर्शकों का दिल जीतते हैं। बता दें इससे पहले वर्धन फिल्म 'इशकजादे' और 'दावत-ए-इश्क' के लिए हबीब फैसल और 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए मनीष शर्मा को असिस्ट कर चुके हैं ।

4 of 5
वर्धन पुरी
वर्धन अपने दादा के गुरु और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सत्यदेव दुबे से ट्रेनिंग ले रहे हैं। वर्धन कहते हैं, 'मुझे लिखने और डायरेक्शन का भी शौक है लेकिन एक्टिंग मेरा पहला प्यार है। दुबे जी ने मुझे बैकस्टेज का काम दिया। मैं कास्ट और क्रू को चाय पिलाता था और स्टेज साफ करता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरीश पुरी
वर्धन ने बताया कि, 'डेब्यू फिल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए मैं अपने दोस्तों से करीब 18 महीने दूर रहा और खुद को रोल के लिए तैयार किया। मैं अपने दादा से बहुत इन्स्पायर हूं। मैं उनके बहुत करीब था। उनका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। फिर मैंने सोचा कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा और ये फिल्म उन्हीं के लिए हैं। मेरे लिए दादू की फेवरेट फिल्म विरासत, घातक और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें