फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरीश पुरी के पोते की बॉलीवुड में होने जा रही एंट्री, रणबीर कपूर के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

Wed, 08 Aug 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमरीश पुरी
बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है । वर्धन अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं । वर्धन फिल्म प्रोड्यूसर जयंतीलाल गाडा की फिल्म से डेब्यू करेंगे । यह एक रोमांटिक थ्रिलर होगी ।
विज्ञापन

2 of 6
वर्धन पुरी
अपने रोल के लिए वो ट्रेनिंग ले रहे हैं । फिल्म की लीडिंग लेडी भी फाइनल कर ली गई है । फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी । इससे पहले वर्धन फिल्म 'इशकजादे' और 'दावत-ए-इश्क' के लिए हबीब फैसल और 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए मनीष शर्मा को असिस्ट कर चुके हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
वर्धन पुरी
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में वर्धन ने कहा, 'मैं एक पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ डेब्यू करना चाहता था लेकिन किसी कारणवश ये नहीं हो पाया । फिर जयंती भाई ने मुझे दूसरी फिल्म ऑफर की और मुझे कहानी पसंद आई। मैंने तुरंत हां बोल दी ।'
 

4 of 6
वर्धन पुरी
वर्धन अपने दादा के गुरु और नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर सत्यदेव दुबे से ट्रेनिंग ले रहे हैं । वर्धन कहते हैं, 'मुझे लिखने और डायरेक्शन का भी शौक है लेकिन एक्टिंग मेरा पहला प्यार है । दुबे जी ने मुझे बैकस्टेज का काम दिया । मैं कास्ट और क्रू को चाय पिलाता था और स्टेज साफ करता था ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
वर्धन पुरी
'कुछ समय बाद मुझे छोटे-मोटे रोल मिलने लगे । मुझे लीड रोल करने का भी मौका मिला ।' वर्धन चार्ली चैपलिन, किशोर कुमार और अमरीश पुरी के फैन हैं । वर्धन अपने दादा को अपना पहला गुरु मानते हैं । वो कहते हैं, 'मेरे लिए दादू भगवान की तरह हैं जिन्हें मैं पूजता हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरीश पुरी
'मैं उनके बहुत करीब था । मैं अपनी दादी और दादा के बीच में सोता था । उनका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था । फिर मैंने सोचा कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा और ये फिल्म उन्हीं के लिए हैं । मेरे लिए दादू की फेवरेट फिल्म विरासत, घातक और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें