अमरीश पुरी
अमरीश ने अपने करियर में विलेन की भूमिका सबसे ज्यादा निभाई थी। फिल्म मिस्टर इंडिया में उनके किरदार और डॉयलाग 'मौगेंबो खुश हुआ.... आज भी सबकी जुबान पर है। इतना ही नहीं 'दामिनी', 'नगीना', 'नायक', 'कोयला' जैसी फिल्मों में उन्होंने दमदार विलेन का किरदार निभाया था। बता दें कि थिएटर में काम करते हुए अमरीश पुरी को फिल्मों के ऑफर आने लगे थे इसलिए उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा नगम की अपनी 21 साल की सरकारी नौकरी छोड़ दी थी।