हिंदी सिनेमा के इतिहास में पर्दे पर कई खलनायकों ने तहलका मचाया, लेकिन अमरीश पुरी ने खलनायक किरदार निभाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो बड़े पर्दे पर अपनी विलेन के किरदारों से अमर हो गए। अमरीश पुरी ऐसे अभिनेता थे, जो अपने हर किरदार में जान डाल देते थे। उन्होंने अपने 30 साल के करियर में एक से बढ़कर एक भूमिका निभाई, जो हमेशा के लिए लोगों की जुबान पर छा गए। चाहे वो मिस्टर इंडिया का मोगैंबो हो या कोयला या फिर दामिनी निभाया उनका किरदार। पर्दे पर अमरीश पुरी ने इन किरदारों को इतनी सिद्दत से निभाया कि लोगों की नजरों में उनकी छवि एक बुरे इंसान की बन गई, लेकिन रीयल लाइफ में अमरीश बेहद ही मस्त और हसमुख इंसान थे। आज अमरीश पुरी की 19वीं पुण्यतिथि हैं, इस मौके पर देशभर में उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने 30 साल के करियर में अमरीश पुरी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे सफल खलनायक में होती है। वे अपने जमाने के सबसे अधिक फीस लेने वाले खलनायक भी थे, लेकिन रियल लाइफ में अमरीश एक मस्ती-मजाक करने वाले इंसान थे। उनको करीब से जानने वाले उन्हें बड़ा दिलदार शख्सियत बताते हैं। चुनाव से पहले पंकज त्रिपाठी ने उठाया बड़ा कदम, इलेक्शन कमीशन के नेशनल आइकन पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
3 of 5
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में अमरीश पुरी को अक्सर जाम से जाम टकराते देखा जाता था। बड़े पर्दे पर हाथ में जाम छलकाते अमरीश पुरी को देखकर हर कोई उन्हें असल जिंदगी में भी इसकी आदी समझता था, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमरीश रियल लाइफ में शराब से दूर रहते थे, यहां तक कि वे शराब को हाथ भी नहीं लगाते थे। पार्वती तिरुवोथु ने नेटफ्लिक्स से 'अन्नपूर्णानी' को हटाने पर जताई नाराजगी, एक्ट्रेस ने की निंदा
4 of 5
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में इतने साल तक सक्रिय रहने के बावजूद अमरीश पुरी का नाम कभी किसी से कोई विवाद से नहीं जुड़ा। अमरीश पुरी ने फिल्मों में भले ही एक से बढ़कर एक खतरनाक काम को अंजाम दिया लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद सादगी पसंद इंसान थे। उनका कभी किसी एक्ट्रेस से भी नाम नहीं जुड़ा। फिल्मों में काम मिलने से पहले अमरीश बैंक में नौकरी करते थे, जहां उनकी मुलाकात उर्मिला दिवेकर से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार हो गया, लेकिन उर्मीला साउथ इंडियन परिवार से थीं और अमरीश पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे, ऐसे में दोनों का परिवार उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं था। हालांकि, बाद में दोनों का परिवार मान गया और उनकी शादी हो गयी। 'हीरोइन एक-दूसरे की दोस्त हो सकती हैं', 'खो गए हम कहां' देख आलिया ने की थी अनन्या की तारीफ
अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1971 में रेशमा और शेरा से की थी। इसके बाद अमरीश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर में कई जबरदस्त किरदार निभाए। 12 जनवरी 2005 को उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और 72 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। अमरीश पुरी की मौत से पूरा सिनेमा जगत शोक में डूब गया। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के पहले गाने का टीजर रिलीज, 'लाल पीली अंखियां' में दिखा शाहिद का किलर मूव्स