बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी का जन्मदिन 22 जून को होता है। अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जो फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'नायक', 'दामिनी' और 'कोयला' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग लाखों दिलों में जगह बनाई। उनके कुछ किरदारों की आज भी जमकर चर्चा होती है। 80 और 90 के दशक में अमरीश फिल्मों का अहम हिस्सा हुआ करते थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Amrish Puri
- फोटो : file photo
अमरीश पुरी ने हिंदी ही नहीं हॉलीवुड फिल्म Indiana Jones and the Temple of Doom में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमरीश पुरी के बारे में जितनी बात की जाए उतना कम है । इसलिए आज हम आपको अमरीश पुरी नहीं बल्कि उनकी बेटी नम्रता के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
नम्रता पुरी
- फोटो : file photo
400 फिल्मों में काम कर अमरीश पुरी इतने पॉपुलर हुए लेकिन उनकी बेटी कहां हैं? क्या कर रही हैं? वो क्यों फिल्मों में नहीं आईं? स्टार किड्स तो फिल्मों में अपनी लॉन्चिंग के लिए बेताब रहते हैं। फिर नम्रता ने फिल्मों में क्यों कोशिश नहीं की? अमरीश की एक ही बेटी है। नम्रता लाइम लाइट से दूर रहती हैं। नम्रता बाकी स्टार किड्स से काफी अलग हैं। सादगी भरी लाइफ जीने वाली नम्रता आज एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नम्रता का बॉलीवुड में कोई इंट्रेस्ट नहीं था।
4 of 5
नम्रता पुरी
- फोटो : file photo
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा नम्रता कॉस्ट्यूम डिजायनर भी हैं। नम्रता की शादी हो चुकी है और उनकी भी एक बेटी है। बता दें कि अमरीश पुरी का एक बेटा भी है जिसका नाम राजीव पुरी है। राजीव भी अपने बिजनेस में बिजी हैं। अमरीश पुरी एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे लेकिन कई स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के बाद उन्होंने LIC में नौकरी कर ली। इसी के साथ वो पृथ्वी थिएटर में एक्टिंग करने लगे। थिएटर करते-करते वो धीरे से विज्ञापनों में भी आने लगे।
अमरीश को बॉलीवुड में पहला रोल 39 की उम्र में मिला था। इस फिल्म का नाम था 'रेशमा और शेरा'। फिल्म में उन्होंने वहीदा रहमान और सुनील दत्त के साथ काम किया था। कई फिल्मों में यादगार रोल निभाने के बाद अमरीश का 12 जनवरी, 2005 को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था।