फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलनायक होकर भी हीरो पर भारी पड़ते थे अमरीश पुरी, ये 10 किरदार देखकर हो जाएगा यकीन

Mon, 22 Jun 2020 05:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमरीश पुरी बर्थडे - फोटो : Social Media
एक दौर था जब हिंदी फिल्मों में सबसे ताकतवर खलनायक दिखाने की होड़ रहती थी। ये खलनायक जितना ताकतवर होता था, उतना ही हीरो को उसे मारने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। कई बार तो खलनायक अपने अभिनय से हीरो पर भी भारी पड़ जाता है। ऐसी तमाम फिल्में हैं, जो सिर्फ खलनायक की वजह से हिट हुईं। और जब जब बात हिंदी फिल्मों में खलनायक की होती है तब सबसे ऊपर अमरीश पुरी का नाम आता है। रौबदार शख्सियत, आंखों में गजब का तेज और दमदार आवाज जब पर्दे पर सुनाई देती थी तब दर्शक समझ जाता था कि बॉलीवुड का सबसे बड़ा खलनायक आ चुका है।  22 जून 1932 को अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। आज अमरीश पुरी के जन्मदिन पर आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Amrish Puri - फोटो : file photo
साल 1984 में रिलीज हुई एक्शन- एडवेंचर हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ दूम' में अमरीश पुरी के किरदार को सभी ने बेहद पंसद किया था। फिल्म में उन्होंने मोला राम का किरादर निभाया था। काफी लंबे वक्त तक अमरीश को विदेश में मोला राम के ही नाम से जाना जाने लगा था।
 
विज्ञापन

3 of 11
amrish puri
साल 1986 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म नगीना में अमरीश पुरी ने बाबा भैरवनाथ का किरदार निभाया था। एक सपेरे के किरदार में अमरीश ने जान डाल दी थी। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि लुक्स से भी अमरीश ने जमकर सुर्खियां बंटोरी थीं।

 

4 of 11
Amrish Puri
1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी का किरदार अमर माना जाता है। आज भी डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। फिल्म के हीरो अनिल कपूर से ज्यादा विलेन बने अमरीश ने वाहवाही लूटी थी।

 
विज्ञापन

5 of 11
amrish puri
साल 1987 में आई फिल्म 'लोहा' में अमरीश पुरी ने एक्टर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की नाक में दम करके रखा हुआ था। फिल्म में अमरीश का रोल शेर शेरा सिंह का था जो देखने में बहुत ही भयानक था। 

 
विज्ञापन

6 of 11
Amrish Puri
80 के बाद एक बाद फिर 90 के दशक में भी अमरीश का जलवा बरकरार दिखा। 1992 में रिलीज हुई फिल्म तहलका में अमरीश ने जनरल डॉन्ग के किरदार से लोगों को फिर विलेन का बढ़ता कद दिखाया।

 
विज्ञापन

7 of 11
amrish puri
1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान थे, फिर भी अमरीश ने विलेन के कद को बड़ा बनाए रखा। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

 

8 of 11
amrish puri
अमरीश पुरी ने सिर्फ विलेन ही नहीं बल्कि हर उस किरदार में जान डाली जो उन्होंने निभाया। 1995 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अमरीश ने काजोल के पिता का किरदार निभाया था। 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।' जी हां, यह डायलॉग मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है।' फिल्म में छोटा किरदार होने के बाद भी अमरीश ने वाहवाही लूटी थी।
 

9 of 11
amrish puri
1997 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म कोयला रिलीज हुई। बता दें कि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाकर रख दिया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने राजा साहब का किरदार किया था। वहीं लीड रोल में शाहरुख खान थे। बावजूद इसके अमरीश पुरी ने अपने लुक्स और एक्टिंग से सुर्खियां बंटोरी थीं।

 

10 of 11
sunny deol, amrish puri - फोटो : social media
2001 में सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी लीड रोल में थे। फिल्म बंटवारे के वक्त की एक प्रेम कहानी थी। फिल्म में सनी देओल के दमदार किरदार को अमरीश ने अशरफ अली से टक्कर दी थी।

 
विज्ञापन

11 of 11
amrish puri
साल 2001 में आई फिल्म 'नायक' में उनका बलराज चौहान वाला किरदार आखिरी सुपरहिट किरदार था। फिल्म में वह एक मुख्यमंत्री के रोल में थे। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब सराहा था। 

'तुम्हारा चेहरा हीरो की तरह नहीं है', हीरो बनने आए अमरीश पुरी ये बात सुन हो गए थे निराश, फिर हुआ कुछ ऐसा...


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें