फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 8 किरदारों ने अमरीश पुरी को बना दिया था सबसे बड़ा विलेन, इस एक रोल ने तो छुड़ा दिए थे पसीने

Fri, 22 Jun 2018 08:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
amrish puri
बॉलीवुड एक्टर अमरीश पुरी की 22 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। अमरीश पुरी फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा नायाब हीरा हैं जिसकी चमक के आगे बड़े-बड़े स्टार्स आज भी पानी भरते हैं। 35 साल के फिल्मी सफर में अमरीश पुरी ने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वैसे तो अमरीश पुरी ने सिनेमा जगत में हर किरदार निभाया लेकिन उनकी पहचान नकारात्मक किरदार से बनी। यहां तक कि उन्हें फिल्मों का सबसे बड़ा विलेन भी कहा जाने लगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि बड़े परदे पर अमरीश पुरी के किन किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Amrish Puri
मिस्टर इंडिया
साल 1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' फिल्म में मोगैम्बो का किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा है। इसमें अमरीश पुरी की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। फिल्म में अमरीश पुरी की ड्रेसिंग सेन्स से लेकर, हेयरस्टाइल और डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज भी लोग दोहराते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
amrish puri
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
इस फिल्म में अमरीश पुरी ने बलदेव सिंह चौधरी नाम का किरदार निभाया था जिसमें वह काजोल के पिता बने थे। अमरीश पुरी ने फिल्म में ऐसे बाप का रोल निभाया था जो अपनी बेटी की शादी बचपन में ही तय कर देता है। साथ ही अपने वादे को निभाने के लिए भारत वापस चला जाता है। कट्टर पिता के तौर पर अमरीश पुरी का यह किरदार काफी दमदार था।

4 of 9
amrish puri
नगीना
अमरीश पुरी ने बड़े परदे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। इन्हीं किरदारों में से एक सपेरे का किरदार है। अमरीश पुरी ने 1986 में श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' में भैरोनाथ नाम के सपेरे का किरदार निभाया था। इसमें अमरीश पुरी की एक्टिंग लाजवाब थी।
विज्ञापन

5 of 9
amrish puri
करण-अर्जुन
शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करण-अर्जुन' में भी अमरीश पुरी के किरदार ने फिल्म में मानो जान भर दी थी। इसमें अमरीश पुरी ने ठाकुर दुर्जन सिंह का रोल निभाया था जो पैसों के लिए अपने भाई का ही खून कर देता है। 
 
विज्ञापन

6 of 9
amrish puri
नायक
'नायक' फिल्म में अमरीश पुरी ने भ्रष्ट नेता का किरदार निभाया था। इसमें अमरीश पुरी ने अपने लुक से लेकर डायलॉग पर खूब काम किया था। इस फिल्म को काफी सराहा भी गया।
 
विज्ञापन

7 of 9
amrish puri
लोहा
साल 1987 में आई 'लोहा' फिल्म का किरदार अमरीश पुरी के फिल्मी करियर का सबसे खतरनाक किरदार माना जाता है। इसमें अमरीश पुरी की न केवल एक्टिंग बल्कि उनके लुक ने भी लोगों को डरा दिया था। 

8 of 9
amrish puri
गदर
अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में अमरीश पुरी ने खूसट बाप का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने ऐसे बाप का रोल निभाया था जो अपनी बेटी को उसके पति से अलग करने की कोशिश करता है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
amrish puri
कोयला 
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'कोयला' में निभाया गया अमरीश पुरी का किरदार भी काफी फेमस हुआ। इसमें अमरीश पुरी ने अधेड़ उम्र की लड़की के पति का किरदार निभाया। इसमें अमरीश पुरी की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें