फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrish Puri: पहली नजर में ही पत्नी पर दिल हार गए थे 'मोगैंबो', जानें सिनेमा के सबसे खूंखार विलेन की लव स्टोरी

Fri, 05 Jan 2024 07:00 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज 5 जनवरी को अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर की शादी की सालगिरह है। उर्मिला दिवेकर को पहली बार में ही देखकर अमरीश पुरी उन पर अपना दिल हार बैठे थे।
विज्ञापन
1 of 5
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में 'विलेन के शहंशाह' अमरीश पुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के एक खतरनाक विलेन के रुप में अपनी दमदार पहचान बनाई है। अक्सर लोगों की हीरो की लव स्टोरी सुनने में मजा आता है, लेकिन आप आपको एक विलेन की लव स्टोरी सुनाएंगे। फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले कलाकार लड़कियों से बदसलूकी और उन्हें परेशान करते हैं। मगर असल जिंदगी में बेहद दयालु और साफ दिल के होते हैं। इनमें से एक थे अमरीश पुरी, जिनकी आवाज से ही महिलाओं की नींद उड़ जाती थी, लेकिन वह पहली ही नजर में अपनी पत्नी उर्मिला दिवेकर को दिल दे बैठे थे। तो आज अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर की शादी की सालगिरह के मौके पर हम जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में मोगैंबो के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी सिल्वर स्क्रीन पर हमेशा विलेन के तौर पर नजर आए हैं। मगर असल जीवन में वह बहुत ही साधारण और सज्जन इंसान थे। आज 5 जनवरी को अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर की शादी की सालगिरह है। उर्मिला दिवेकर को पहली बार में ही देखकर अमरीश पुरी उन पर अपना दिल हार बैठे थे। वह पहली मुलाकात जिंदगी भर का साथ बन जाएगी, दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था।  

रोहमन के जन्मदिन पर तस्वीर साझा कर सुष्मिता ने लुटाया प्यार
विज्ञापन

3 of 5
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी फिल्मों में निभाए अपने विलेन के किरदार के बिल्कुल विपरीत थे। वह फिल्मों में शराब के नशे में धुत नजर आते थे। वहीं, उन्हें महिलाओं से छेड़खानी करते हुए दिखाया जाता था। वहीं, असल जीवन में वह अपने निभाए किरदारों से बिल्कुल अलग थे और केवल अपनी पत्नी से ही प्रेम किया करते थे। उर्मिला दिवेकर से अमरीश पुरी की पहली मुलाकात एक बीमा कंपनी में हुई थी, जहां अमरीश एक क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। ऑफिस में सीधी-साधी और सादगी से भरी उर्मिला दिवेकर को देखते ही अमरीश अपना दिल दे बैठे थे। 

4 of 5
अमरीश पुरी और उर्मिला दिवेकर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उर्मिला दिवेकर भी अमरीश पुरी से मिलकर काफी अच्छा लगा और दोनों को ही एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा था। उस वक्त लव मैरिज का चलन कम होने के कारण अमरीश और उर्मिला दोनों के ही घरवालों ने इस रिश्ते पर एतराज जताया था। दरअसल, अमरीश और उर्मिला दोनों ही अलग-अलग प्रांतों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पंजाबी परिवार से थे, तो उर्मिला साउथ इंडियन थीं। दोनों के प्यार के आगे परिवार वालों को झुकना पड़ा और फिर धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद भी अमरीश और उर्मिला बहुत समय तक एक साथ काम करते रहे। बता दें कि अमरीश पुरी हमेशा से ही फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे। वह फिल्मों में विलेन बन जाएंगे, ऐसा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। इस बात का खुलासा उनके पोते वर्धान ने एक बातचीत में किया था। 

ट्रेडिशनल में करण-तेजस्वी ने लगाई फैंस के दिलों में आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें