फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamrapali Dubey Birthday: हीरो की छाया भर बनकर रह गईं भोजपुरी की ये अभिनेत्री, निरहुआ की मेहरबानी से मिल रहीं फिल्में

Mon, 11 Jan 2021 10:26 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Twitter
भोजपुरी सिनेमा में अपने बूते फिल्में हिट कराकर जो पहचान इसकी नंबर वन हीरोइन रानी चटर्जी और मोनालिसा जैसी अदाकाराओं ने पाई, वह स्थान भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली (Aamrapali Dubey Birthday) दुबे तमाम कोशिशें करके भी नहीं बना सकी हैं। वह सोशल मीडिया और खबरों में तो खूब छाई रहती हैं, लेकिन अकेले उनके नाम पर भोजपुरी फिल्म बेच पानी अब भी दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन

2 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे के करिश्मे को सिनेमा के परदे पर कम करने में उनके यूट्यूब गानों का बहुत बड़ा हाथ है। सिनेमा का सीधा सा नियम है कि कलाकार जितना कम दिखता है, उसकी मांग उतनी ही ज्यादा बढ़ती है लेकिन ज्यादा हिट्स और ज्यादा लाइक्स के चक्कर में आम्रपाली ने अपनी ब्रांडिंग को पलीता खुद ही लगाया है। फिल्मों में उनको जोड़ी अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के अलावा किसी और के साथ इसीलिए नहीं जमती क्योंकि दोनों के गानो को लेकर दर्शकों ने पहले से उनकी एक अलग छवि बना ली है।
विज्ञापन

3 of 6
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : फाइल
आम्रपाली दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर गोरखपुर में हुआ। अपने दादा के साथ मुंबई आईं आम्रपाली ने यहीं पर पढ़ाई लिखाई की और छोटे-मोटे किरदार करते करते लीड अभिनेत्री बन गईं। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के धारावाहिकों में कुछ किरदारों को निभाकर की। सबसे पहले उन्हें 'सात फेरे- सलोनी का सफर' धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री राजश्री ठाकुर की बेटी के किरदार में देखा गया। इसी साल उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई।
 

4 of 6
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Twitter
वर्ष 2009 में ही आम्रपाली ने एक छोटा सा किरदार टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मायका' में भी किया और वर्ष 2010 में बहुत ही कम समय के लिए शुरू हुए एक धारावाहिक 'मेरा नाम करेगी रोशन' में वह मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए नजर आईं। इसके बाद तो आम्रपाली 'इमोशनल अत्याचार', 'हॉन्टेड नाइट्स' जैसे कुछ एपिसोडिक धारावाहिकों में ही छोटे-मोटे किरदार करती रहीं। जब कुछ नजर न आया तब उन्होंने कदम रखा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में और वह भी वहां के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ।
विज्ञापन

5 of 6
आम्रपाली दुबे, निरहुआ - फोटो : Twitter
भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली दुबे ने वर्ष 2014 में आई 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म के साथ दिनेश लाल यादव की अभिनेत्री बनकर शुरुआत की। पहली फिल्म में आम्रपाली निरहुआ की हीरोइन बनीं और उसके बाद उनकी ही हीरोइन बनी रहीं। आम्रपाली दुबे ने अब तक भोजपुरी सिनेमा में लगभग 25 फिल्मों में काम किया है और उन 25 फिल्मों में से 20 फिल्में उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ की हैं। जिन पांच फिल्मों में दिनेश लाल यादव नहीं हैं उनमें से तीन फिल्मों 'सत्या', 'दुल्हन गंगा पार के' और 'मैंने उनको सजन चुन लिया' में आम्रपाली ने सिर्फ नाच दिखाया है, अभिनय नहीं किया। वहीं, बचीं दो फिल्में 'बागी भईल सजना हमार' और 'लागल रहा बताशा', जिन्हें किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम्रपाली - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई एक फिल्म 'शेर सिंह' में आम्रपाली पहली बार अभिनेता पवन सिंह के साथ एक पूरे किरदार में नजर आईं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। भविष्य में अमरपाली प्रिंस सिंह राजपूत के साथ 'बिदाई 2' नजर आएंगी। इसके अलावा आम्रपाली के खाते में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ ही 'निरहुआ चलल ससुराल 3', 'वीर योद्धा महाबली', 'पटना जंक्शन', 'निरहुआ चलल अमेरिका', 'गबरु' और 'पटना से पाकिस्तान 2' जैसी फिल्में मौजूद हैं।

इन सेलिब्रिटीज को तलाक लेना पड़ा महंगा, ऋतिक को तो लगा था 400 करोड़ का फटका

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें