फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ ने बनाया ऐसा वीडियो, आम्रपाली ने भड़कते हुए कहा- मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना

Tue, 18 Sep 2018 12:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आम्रपाली और निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी एक बार फिर तहलका मचाने को तैयार है। दोनों जब भी साथ आते हैं गरदा उड़ा देते हैं। इन दोनों की जोड़ी को लोग जितना स्क्रीन पर पसंद करते हैं उतना ही इन्हें लोग ऑफ स्क्रीन भी पसंद करते हैं। इसका सबूत हम सबके सामने है यह वीडियो, जो इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
amrapali and nirhua
इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल निरहुआ अपने मुबाइल से एक वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं और इस वीडियो में आम्रपाली भी उनके पास नजर आ रही हैं। इस बीच आम्रपाली निरहुआ से पूछती हैं कि आप क्या कर रहे हैं इस पर निरहुआ कहते हैं कि मैं मोबाइल चला रहा हूं। इसके बाद आम्रपाली धमकी भरे अंदाज में कहती हैं कि मोबाइल हटा लो, वरना समझ लेना।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
amrapali and nirhua
वीडियो में निरहुआ आगे कहते हैं कि आप क्या छील रही हैं, इस पर आम्रपाली कहती हैं कि कटहल...आपको भी छीलना है क्या? वीडियो के अलावा काम की बात करे तो फिलहाल यह दोनों 'निरहुआ चलल लंदन' को लेकर आपके सामने आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जिसके फैंस ने काफी पसंद भी किया है। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। 

 

4 of 5
nirahua
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन का गाना 'गोरी तोहार कमर लचकउवा का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त है। बता दें इस गाने की शूटिंग के वक्त का वीडिया आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- लंदन में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब फैंस को गाने की रिलीज का इंतजार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरहुआ और अम्रपाली
पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही 'निरहुआ चलल लंदन' के निर्माता सोनू खत्री हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर चंद्रा पंत हैं। फिल्म की शूटिंग चार मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। बता दें आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें