Amol Palekar
- फोटो : Social Media
अब तक हुए पांच रीमेक
आजकल के निर्देशक अपनी फिल्म के अलग अलग जगहें खोजते फिरते हैं लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी ने इस फिल्म को अपने ही बंगले पर 40 दिनों में ही फिल्मा लिया था। आमतौर पर किसी भी फिल्म के एक या दो या ज्यादा से ज्यादा तीन रीमेक किए जाते हैं। लेकिन, ऋषिकेश मुखर्जी की इस फिल्म के अब तक पांच रीमेक हो चुके हैं, जिसमें से दो बार यह फिल्म तमिल में 'थिल्लु मुल्लू (1981 और 2013)' के नाम से बन चुकी है। इसके अलावा सिंहल भाषा में 'रासा रहसक (1988)', कन्नड़ में 'आसेगोब्बा मीसेगोब्बा (1990)' और मलयालम में 'सिंहवालन मेनन (1995)' नाम से भी इस फिल्म का रीमेक बन चुका है।