बिग बॉस 13 में पंजाब की कुड़ी हिमांशी खुराना अब खुलकर सामने आने लगी हैं । पिछले हफ्ते वो कैप्टन बनी थीं, हालांकि घरवाले उन्हें कुछ खास पसंद नहीं करते हैं । अब आज हिमांशी खुराना का बर्थडे है । इस मौके पर बिग बॉस उन्हें बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं । ऐसा भी हो सकता है कि आसिम, हिमांशी से अपने दिल की बात कह दें ।
विज्ञापन
2 of 5
himanshi khurana
- फोटो : social media
आसिम, हिमांशी को पसंद करने लगे हैं । दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही हैं । लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि क्या हिमांशी की सच में सगाई हो चुकी है । पिछले दिनों एक एपिसोड में हिमांशी अपनी अंगूठी दिखाकर ये कहती हुई नजर आई थीं कि उनकी सगाई हो गई है ।
विज्ञापन
3 of 5
Himanshi Khurana
- फोटो : twitter
घर से बाहर ये कयास लगाए जा रहे थे कि हिमांशी की सगाई पंजाबी सिंगर एमी विर्क के साथ हुई है। अब इस पर एमी के भाई भगवंथ का बयान आ गया है । भगवंथ ने स्पॉटब्वॉय को जानकारी देते हुए कहा, 'हिमांशी ने जिसके साथ सगाई की है, वो मेरा भाई नहीं है। हिमांशी का मेरे भाई संग कोई भी लेना देना नहीं है।'
4 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
जब एमी के भाई से पूछा गया कि क्या पहले एमी और हिमांशी कभी रिश्ते में थे तो उनका भाई का कहना था, ‘नहीं ऐसा नहीं है...मेरा भाई शादीशुदा है।’ अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि हिमांशी की सगाई किसके साथ हुई है । ऐसा भी हो सकता है कि हिमांशी झूठ बोल रही हों ।
फिलहाल अगर आसिम, हिमांशी को उनके बर्थडे पर प्रपोज करते हैं तो बिग बॉस के घर में नई लव स्टोरी देखने को मिलेगी । हाल ही में आसिम, हिमांशी से कहते नजर आए थे- 'तुमसे खूबसूरत लड़की मैंने आजतक नहीं देखी ।'