अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं छोड़ी थी एक्टिंग
बता दें कि अमजद खान एक कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। उस वक्त वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जा रहे थे। सड़क हादसे के बाद उपचार के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें जो दवाएं दीं, उनसे अमजद खान का काफी वजन बढ़ गया। वजन इतना बढ़ गया कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो चला। हालांकि, अपने इस मोटापे की वजह अमजद खान खुद को ही मानते थे। दरअसल एक बातचीत के दौरान उन्होंने यह खुलासा किया था कि अगर फिल्म शोले सुपरहिट होती है तो वह फिल्मों में काम करना छोड़ देंगे। फिर सुपरहिट हुई। मगर, अमजद खान ने यह वायदा नहीं निभाया और फिल्मों में काम जारी रखा। अभिनेता ने बातचीत के दौरान कहा था कि ऊपर वाले ने मोटापे के रूप में उन्हें यह सजा दी है।