फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ से फूल और खत मिलने पर इतनी खुश हुई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर जताई खुशी

Fri, 16 Nov 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर चर्चा में हैं। बड़े बजट की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेता आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। 200 करोड़ रुपए से ऊपर का बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर से गुजर रही है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बीच अमिताभ ने एक अभिनेत्री को फूल और खत भेजा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
neena gupta - फोटो : file photo
जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'बधाई हो' की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में नीना गुप्ता की फिल्म 'बधाई हो' देखी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के दिल हो छू गई और वह भावुक हो गए। फिल्म में उन्हें नीना गुप्ता का अभिनय काफी पसंद आया है। इसके बाद उन्होंने नीना गुप्ता के शानदार अभिनय के लिए उन्हें फूल और उनकी तारीफ में एक खत भेजा।
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : file photo
खत में उन्होंने नीना की तारीफ करते हुए लिखा- 'बधाई हो' में आपके अभिनय को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। इसके अलावा अमिताभ ने फिल्म के अन्य किरदारों की भी जमकर तारीफ की। वहीं अमिताभ बच्चन द्वारा मिले तारीफों के फूल और खत की तस्वीर नीना गुप्ता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। 
 

4 of 5
neena gupta - फोटो : file photo
नीना गुप्ता ने फूल और खत की तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा- 'आप से यह पत्र और पुष्प पाकर आंखें खुशी से भर आईं। शुक्रिया, अमिताभ बच्चन सर।' पता हो कि फिल्म 'बधाई हो' में नीना गुप्ता ने एक 50 साल की महिला की भूमिका निभाई है, जो मां बन जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badhaai Ho - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'बधाई हो' में नीना गुप्ता के अलावा आयुष्मान खुराना और गजराज राव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बीते अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 'बधाई हो' ने अब कर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें