फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को IFFI में मिलेगा यह अवॉर्ड, स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर की पुष्टि

Sat, 18 Nov 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी आईएफएफआई में 'पर्सनालिटी ऑफ द इयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर पुष्टि की है। उन्हें यह पुरस्कार समापन समारोह में दिया जाएगा।
  Legendary actor @SrBachchan ji to be honoured with the Indian Personality of the Year Award at #IFFI2017 for his contribution to Indian Cinema. pic.twitter.com/Eq904EQKyu — Smriti Z Irani (@smritiirani) November 17, 2017

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
इससे पहले फिल्म महोत्सव के निदेशक सुनीत टंडन ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि अमिताभ बच्चन पुरस्कार ग्रहण करने के लिए राजी हो गए हैं, जो उन्हें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने के सम्मान में प्रदान किया जा रहा है।'

पढ़ें: बर्थडे के दिन बेटी आराध्या के साथ घूमने निकले अभिषेक ऐश, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वह चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और 15 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं। फिलहाल अमिताभ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और '102 नॉट आउट' में काम कर रहे हैं।

4 of 5
बॉलीवुड, सुजॉय घोष - फोटो : SELF
वैसे इस बार यह फिल्‍म महोत्‍सव पहले से ही सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को निर्देशक सुजॉय घोष ने आईएफएफआई के इंडियन पैनोरमा डिवीजन से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अंतिम सूची में से दो फिल्मों- 'न्यूड' और 'सेक्सी दुर्गा' को हटाए जाने के विवाद के बाद इस्तीफा दिया है।

पढ़ें: फिल्म 'न्यूड' का नाम हटाने से गुस्साए सुजॉय घोष, IFFI चीफ के पद से दिया ‌इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजॉय घोष
गौरतलब है कि 13 सदस्यीय ज्यूरी की सिफारिशों को नामंजूर करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मलयालम फिल्म 'एस दुर्गा' और मराठी फिल्म 'न्यूड' को हटा दिया था। यह महोत्सव 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें