aishwarya rai bachchan
- फोटो : social media
बच्चन परिवार के सूत्रों का कहना है कि बड़े बच्चन अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस बीच बच्चन परिवार ने इस साल की दिवाली धमाकेवाली मनाने का फैसला किया है। करवा चौथ पर पूरे परिवार के साथ पूजा करने के बाद उनकी पत्नी जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी श्वेता नंदा ने एक साथ मिलकर दीवाली के जलसे की तैयारियां शुरू की हैं। इस पार्टी में आमंत्रित किए जाने वालों की सूची भी बनकर तैयार है और शनिवार को बड़े बच्चन खुद इसे फाइनल करेंगे।