फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी भरा था अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड, अब तक नहीं देखी होंगी सात फेरों की ये तस्वीरें!

Wed, 03 Jun 2020 12:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 47 साल हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के आदर्श कपल में से एक मानी जाती है। उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी का किस्सा भी दिलचस्प है। अमिताभ और जया अपनी मैरिज एनिवर्सिरी मना रहे हैं। तो चलिए..., उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ बच्चन उनसे काफी प्रभावित हुए थे। अमिताभ ने ये बात खुद सिमी ग्रेवाल के चैट शो Rendezvous with Simi Garewal में बताई थी।
विज्ञापन

3 of 8
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा में निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से डेब्यू किया था। पहले इस फिल्म में जया के साथ अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था। बाद में ऋषिकेश मुखर्जी को लगा कि अमिताभ बच्चन फिल्म में सेकेंड्री किरदार में नहीं जचेंगे और उन्हें फिल्म से हटा दिया। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुई थी। दोनों में जान पहचान भी इसी तरह से हुई।

4 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
1973 में अमिताभ बच्चन और जया की साथ में फिल्म 'जंजीर' आई। इसी फिल्म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। अमिताभ इस फिल्म के बाद जया के साथ छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे लेकिन हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि अगर वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो पहले उन्हें उससे शादी करनी होगी। इसके बाद एक बेहद सादे समारोह में तीन जून 1973 को अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

5 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि 'मैंने अपने माता-पिता को बताया कि हमारा ग्रुप लंदन जा रहा है।' उन्होंने पूछा- 'कौन-कौन जा रहा है?' नाम सामने आए, जिनमें जया भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं?' मैंने कहा- 'हां'। इस पर वो बोले, 'पहले शादी करो, फिर जाओ।'
विज्ञापन

6 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉग में अमिताभ ने आगे बताया था कि 'शादी के कपड़े पहन मैं अपनी कार में जा बैठा। मैं कार चलाना चाहता था। हमारी शादी मालाबार हिल पर थी लेकिन मेरे ड्राइवर नागेश ने मुझे ड्राइविंग सीट से हटाया और बोला कि मेरी शादी पर कार वह चलाएगा। उस वक्त पारंपरिक घोड़े की जगह विकल्प के रूप में कार थी। कुछ ही घंटों में हमारी शादी हो गई और हम पति-पत्नी बन गए।' 
विज्ञापन

7 of 8
अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
ये अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड है। जो कि बहुत सादगी भरा था। अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन ने अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड भेजा। कार्ड में हिंदी में लिखा गया है कि 'हमारे सुपुत्र अमिताभ और श्रीमती और श्री तरण कुमार भादुड़ी की सुपुत्री जया का शुभ-विवाह रविवार तीन जून को बम्बई में संपन्न हुआ। आपके आशीर्वाद की कामना है।'
विज्ञापन

8 of 8
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन जहां फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं वहीं जया अब पर्दे पर कम ही नजर आती हैं। दोनों की जोड़ी आखिरी बार साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में नजर आई थी। फिल्मों में भले ही अमिताभ और जया उसके बाद एक साथ नहीं दिखे लेकिन कई कार्यक्रमों में दोनों अक्सर साथ पहुंचते हैं।  

किसी आलीशान घर से कम नहीं है आलिया भट्ट की लग्जरी वैनिटी वैन, देखें INSIDE तस्वीरें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें